OnePlus Buds 3 की कीमत का खुलासा, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Buds 3 में शाइनी स्टेम्स और फ्रॉस्टेड सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ एक स्लीक इन-ईयर स्टाइल दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जनवरी 2024 11:57 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Buds 3 की अनुमानित कीमत 99 यूरो (लगभग 9,036 रुपये) तय की गई है।
  • OnePlus Buds 3 में 10.4 mm वूफर और 6 mm ट्वीटर हैं।
  • OnePlus Buds 3 में Google फास्ट पेयर और ड्यूल कनेक्टिविटी शामिल हैं।

OnePlus Buds Pro 2 में 11 मिमी ड्राइवर और 6 मिमी ट्वीटर हैं।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus चीनी बाजार में OnePlus Buds 3 को OnePlus Ace 3 स्मार्टफोन के साथ 4 जनवरी लॉन्च करने वाला है। ब्रांड ने हाल ही में Buds 3 TWS ईयरबड्स की डिटेल्स का खुलासा किया है। अब यूरोपीय में कीमत के साथ एक नई रिपोर्ट सामने आई है। यहां हम आपको OnePlus Buds 3 के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ऑलराउंड-पीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Buds 3 की अनुमानित कीमत 99 यूरो (लगभग 9,036 रुपये) तय की गई है। Buds 3 का डिजाइन काफी हद तक OnePlus Buds Pro 2 से मिलता जुलता है। हालांकि, इन ईयरबड्स के ग्लोबल बाजार में आने की जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि पहले लॉन्च किए गए OnePlus Buds Pro 2 की कीमत 179 यूरो (लगभग 16,339 रुपये( और Buds Pro 2R की कीमत 149 यूरो (लगभग 13,601 रुपये) थी। अगर लीक हुई कीमत सही है तो आगामी Buds 3 प्रीमियम फीचर्स के साथ किफायती दामों में लोकप्रियता हासिल कर सकता है।


OnePlus Buds 3 के फीचर्स


अब तक लीक और टीजर के अनुसार, OnePlus Buds 3 में शाइनी स्टेम्स और फ्रॉस्टेड सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ एक स्लीक इन-ईयर स्टाइल दिया गया है। ये फ्रॉस्टेड सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ आते हैं। Buds 3 में 10.4 mm वूफर और 6 mm ट्वीटर है जो यूजर्स को 48 डेसिबल तक नॉयज कैंसलेशन के साथ बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। अन्य फीचर्स में Google फास्ट पेयर और ड्यूल कनेक्टिविटी शामिल हैं। OnePlus Buds 3 में IP55 रेटिंग दी गई है जो कि ड्यूराबिलिटी प्रदान करती है। ईयरबड्स को स्पोर्ट्स एक्टिविटी के दौरान और बारिश में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। डिजिटल चैट स्टेशन की लीक से पता चला कि इसमें सराउंड साउंड, एलएचडीसी 5.0 सपोर्ट और 44 घंटे तक की दमदार बैटरी लाइफ मिलेगी।
 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Good looks, comfortable fit
  • IP55 water and dust resistance
  • Good battery life, Qi wireless charging
  • Detailed, exciting, engaging sound
  • Bluetooth 5.3, LHDC Bluetooth codec support
  • Bad
  • Needs a OnePlus or Oppo smartphone for best performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Headphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  9. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.