Oneplus Band भारत में SpO2 फीचर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, 13 एक्साइज मोड के साथ Rs 2499 रुपये में लॉन्च

OnePlus Band भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का पहला वियरेबल डिवाइस है। OnePlus Band की भारतीय मार्केट में सीधी टक्कर Xiaomi Mi Smart Band 5 से होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 जनवरी 2021 16:36 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus बैंड 13 जनवरी से बिक्री के लिए अवेलेबल होगा
  • फिटनेस बैंड ब्लड ऑक्सीजन सेंसर के साथ आता है
  • OnePlus बैंड डेडिकेटिड वनप्लस हेल्थ एप के साथ काम करता है

OnePlus Band में 14 दिनों का बैटरी बैकअप मिलता है

OnePlus Band भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का पहला वियरेबल डिवाइस है। OnePlus Band की भारतीय मार्केट में सीधी टक्कर Xiaomi Mi Smart Band 5 से होगी। इसे कंपनी ने शाओमी की तरह सिमिलर फीचर्स के साथ पेश किया है। वनप्लस बैंड को एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जो टच इनपुट के साथ आता है। इसके अलावा इसे ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) और हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ पेश किया गया है। फिटनेस और हेल्थ के शोकीनों के लिए वनप्लस बैंड, OnePlus Health एप के साथ काम करता है जो यूजर्स को डेली एक्टिविटी, हार्ट रेट और स्लीप डाटा ट्रैक करने में मदद करता है। इस बैंड में आपको 13 एक्साइज मोड्स मिल रहे हैं।       
 

OnePlus Band price in India


OnePlus Band को भारत में 2,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फिटनेस बैंड को ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ OnePlus.in, OnePlus स्टोर एप, Amazon, Flipkart, OnePlus एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर्स और पार्टनर आउटलेट के जरिए 13 जनवरी से खरीदा जा सकता है। OnePlus.in और OnePlus स्टोर एप पर 12 जनवरी को 9am पर रेड केबल क्लब मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस सेल का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा वनप्लस इस बैंड के रिस्ट स्ट्रैप्स को 399 रुपये में बेच रहा है, जिसे नेवी और टैंग्रीन ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।  
Advertisement
 

OnePlus Band specifications


OnePlus Band में 1.1 इंच एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 126x294 पिक्सल्स का है। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, थ्री एक्सिस एक्सलेरोमीटर और जाइरोस्कोप, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर हैं। कंपनी ने इस बैंड में प्री-लोडिड 13 एक्साइड मोड दिए हैं, जिनमें आउटडोर रन, इंडोर रन, फैट बर्न रन, आउटडोर रन, आउटडोर साइकलिंग, इंडोर साइकलिंग, इलिप्टिकल ट्रेनर, रोइंग मशीन, क्रिकेटस बैडमिंटनस पूल स्विमिंग, योगा और फ्री ट्रेनिंग शामिल हैं।  
  
OnePlus Band अपने सेगमेंट में आने वाले फिटनेस बैंड की तरह IP68 सर्टिफिकेशन और 5ATM वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा अपने डिजाइन के चलते यह डस्ट को भी दूर रखता है। यह बैंड आपके स्लीप पैटर्न को भी ट्रैक करता है। इसमें SpO2 मॉनिटरिंग का फीचर भी मिल रहा है। हालांकि ये बैंड किसी भी हेल्थकेयर सर्टिफिकेशंस और मेडिकली अप्रूव्ड सर्टिफिकेशन के साथ नहीं आता है। OnePlus Band  को आसासी से एंड्रॉइड 6.0 या इससे ऊपर चलने वाले एंड्रॉइड डिवाइसों के साथ पेयर्ड किया जा सकता है। 
Advertisement

वनप्लस बाद में आईफोन iOS पर इसी वनप्लस हेल्थ ऐप के साथ-साथ आईफोन के लिए सपोर्ट ले आएगा। कंपनी ने इसमें 100mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इसे 14 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बैंड को वायर्ड चार्जिंग डोंगल के साथ बंडल्ड किया जा रहा है। इस बैंड का वजन 22.6 ग्राम और डायमेंशन 40.4x17.6x11.95mm है।      
Advertisement


 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: oneplus band, Mi Band, xiaomi, Xiaomi india
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.