Nothing Ear 3 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, केस में है 'Super Mic', फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे! जानें कीमत

Nothing Ear 3 की कीमत £179 / $179 / €179 रखी गई है। यह 25 सितंबर से चुनिंदा मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 सितंबर 2025 14:53 IST
ख़ास बातें
  • इनमें है 12mm ड्राइवर्स और 45dB ANC सपोर्ट
  • केस में नया Super Mic और Talk बटन
  • 38 घंटे बैटरी बैकअप, फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग भी

Nothing Ear 3 को जल्द भारत में भी लॉन्च किया जाएगा

Photo Credit: Nothing

Nothing ने अपने नए फ्लैगशिप वायरलेस ईयरबड्स, Nothing Ear 3 को पेश कर दिया है। ब्रांड का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन इस बार मेटल टच के साथ आता है, जिसमें ईयरबड्स और चार्जिंग केस दोनों में एल्यूमिनियम का इस्तेमाल किया गया है। Ear 3 में 12mm ड्राइवर, LDAC ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट और 45dB तक Adaptive Noise Cancellation (ANC) मिलती है। सबसे बड़ा बदलाव है चार्जिंग केस में दिया गया ‘Super Mic', जिसे एक नए Talk बटन से एक्टिवेट किया जा सकता है।

Nothing Ear 3 price, availability

Nothing Ear 3 की कीमत £179 / $179 / €179 रखी गई है। यह 25 सितंबर से चुनिंदा मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Ear 3 को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा, लेकिन फिलहाल इसके लोकल प्राइस और अवेलेबिलिटी की घोषणा बाकी है।

Advertisement

Nothing Ear 3 specifications, features

Nothing Ear 3 अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन को और प्रीमियम बनाने के लिए अब मेटल बिल्ड के साथ आता है। इसका चार्जिंग केस कॉम्पैक्ट यूनिबॉडी है, जिसे रिसाइकल्ड एल्यूमिनियम से बनाया गया है। ईयरबड्स में 12mm ड्राइवर है, जो 6dB तक का बेस और 4dB तक का ट्रेबल देता है। कंपनी के मुताबिक, Ear 3 में मिलने वाला Adaptive ANC आसपास के शोर को 45dB तक ब्लॉक कर सकता है।

Ear 3 की सबसे खास चीज है चार्जिंग केस में दिया गया Super Mic। कंपनी का दावा है कि यह ड्यूल-माइक सिस्टम 95dB तक का बैकग्राउंड नॉइज फिल्टर कर सकता है। इसे केस पर मौजूद Talk बटन से एक्टिवेट किया जा सकता है। यही बटन Nothing स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर ऑडियो नोट्स रिकॉर्ड करने या Essential Space फीचर इस्तेमाल करने में भी काम आएगा। Ear 3 ब्लूटूथ 5.4 के साथ आता है और इसमें LDAC, लो-लेटेंसी मोड, Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair का सपोर्ट है।

Advertisement

Nothing Ear 3 में हर ईयरबड में 55mAh की बैटरी है, जो कंपनी के मुताबिक 10 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। चार्जिंग केस के साथ यह आंकड़ा 38 घंटे तक पहुंच जाता है। 10 मिनट की USB-C फास्ट चार्जिंग से 10 घंटे का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन भी दिया गया है। Ear 3 और इसका केस IP54 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी यह पसीने, धूल और हल्की बारिश से सुरक्षित रहने का दावा करते हैं।

Nothing Ear 3 की कीमत कितनी है?

Nothing Ear 3 की कीमत £179 / $179 / €179 रखी गई है।

भारत में Nothing Ear 3 कब लॉन्च होगा?

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि भारत में भी Ear 3 आएगा, लेकिन प्राइस और डेट का ऐलान बाद में होगा।

Advertisement

Nothing Ear 3 की बैटरी लाइफ कितनी है?

ईयरबड्स 10 घंटे और केस के साथ 38 घंटे तक का बैकअप देते हैं।

Nothing Ear 3 की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

Ear 3 में केस के अंदर दिया गया Super Mic, जो बैकग्राउंड नॉइज को 95dB तक फिल्टर करता है।

क्या Ear 3 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है?

हां, इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

Advertisement

Nothing Ear 3 को पानी और धूल से कितनी सुरक्षा है?

Ear 3 और उसका केस IP54 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी धूल, पसीना और हल्की बारिश से सुरक्षित रहेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.