Nokia ब्रांड ने लॉन्च किए दो वायरलेस ईयरफोन्स

एचएमडी ग्लोबल ने गुरुवार को लंदन में आयोजित एक इवेंट में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 7.1 को तो लॉन्च किया ही, साथ में Nokia ब्रांड के दो वायरलेस ईयरफोन भी पेश किए।

Nokia ब्रांड ने लॉन्च किए दो वायरलेस ईयरफोन्स
ख़ास बातें
  • Nokia True Wireless Earbuds 129 यूरो (करीब 10,900 रुपये) में बिकेगा
  • नोकिया प्रो वायरलेस ईयरफोन्स 69 यूरो (करीब 5,800 रुपये) में उपलब्ध होगा
  • दोनों ही वायरलेस हेडसेट यूरोपीय मार्केट में नवंबर से उपलब्ध होंगे
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने गुरुवार को लंदन में आयोजित एक इवेंट में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 7.1 को तो लॉन्च किया ही, साथ में Nokia ब्रांड के दो वायरलेस ईयरफोन भी पेश किए। हम बात कर रहे हैं Nokia True Wireless Earbuds और Nokia Pro Wireless Earphones की। नोकिया ट्रू वायरलेस ईयरबड्स नोकिया ब्रांड का पहला पूरी तरह से वायरलेस ईयरफोन है। इसमें हर ईयरबड का वज़न 5 ग्राम है। वहीं, नोकिया प्रो वायरलेस ईयरलेस कंपनी का पहला नेकबैंड स्टाइल हेडसेट है। यह बिल्ट-इन वाइब्रेशन फीचर के साथ आता है। इसके बारे में फुल चार्ज होने पर 10 घंटे के प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। आइए आपको नोकिया के लेटेस्ट वायरलेस ऑडियो डिवाइस के बारे में विस्तार से बताते हैं...

नोकिया वायरलेस ईयरफोन की कीमत और उपलब्धता
Nokia True Wireless Earbuds को 129 यूरो (करीब 10,900 रुपये) में बेचा जाएगा। वहीं, नोकिया प्रो वायरलेस ईयरफोन्स 69 यूरो (करीब 5,800 रुपये) में उपलब्ध होगा। दोनों ही वायरलेस हेडसेट को यूरोपीय मार्केट में नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। भारत इन ईयरफोन्स की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

नोकिया वायरलेस ईयरफोन्स के स्पेसिफिकेशऩ
बेहद ही कम वज़न वाला नोकिया का ट्रू वायरलेस ईयरबड्स ब्लैक रंग में आएगा। यह फुल चार्ज होने पर 4 घंटे तक का प्ले टाइम देगा। इसके साथ आने वाला चार्जिंग केस ईयरबड्स को करीब तीन बार फुल चार्ज कर सकता है। अन्य स्पेसिफिकेशन में ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट, आईपीx4 रेटिंग, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग केस, एलईडी चार्ज इंडिकेटर और 70 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम शामिल हैं। हैंडसेट के तीन ईयरबड साइज़ हैं- स्मॉल, मीडियम और लार्ज।
 
nokia

दूसरी तरफ, नोकिया प्रो वायरलेस ईयरफोन्स 10 घंटे के ऑडियो प्लेबैक टाइम के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और क्वालकॉम ऐप्टएक्स टेक्नोलॉजी है। 45 ग्राम वज़न वाले ये ईयरफोन्स करीब 2-3 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं। वनप्लस वायरलेस ईयरफोन्स की तरह नोकिया वायरलेस ईयरफोन्स में भी यूज़र ईयरबड्स को एक साथ क्लिप करके कॉल काट सकते हैं, या म्यूज़िक पॉज कर सकते हैं। ईयरबड्स को अनक्लिप करके कॉल उठाया जा सकता है और म्यूजिक को फिर शुरू करना संभव होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »