Make In India: Noise की 'मेक इन इंडिया' में धूम! मई में बनाईं 10 लाख से ज्यादा स्मार्टवॉच!

कंपनी का कहना है कि उसने भारतीय मार्केट का सही तरीके से विश्लेषण किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जून 2023 19:36 IST
ख़ास बातें
  • Make in India में Noise ने बड़ी सफलता हासिल की है।
  • कंपनी ने मई में 10 लाख स्मार्टवॉच बनाकर बनाया रिकॉर्ड।
  • कंपनी घरेलू विकसित ब्रांड के रूप में सफलता के साथ उभरी है।

Make in India में Noise ने बड़ी सफलता हासिल की है।

Photo Credit: Noise

Make in India में Noise ने बड़ी सफलता हासिल की है। Noise भारत की वियरेबल डिवाइस बनाने वाली कंपनी है जो स्मार्टवॉ़च, फिटनेस बैंड, ईयरबड्स, ईयरफोन, हेडफोन आदि वियरेबल बनाती है। कंपनी ने मई में 10 लाख स्मार्टवॉच बनाकर नया मील का पत्थर स्थापित किया है। नॉइज देश की पहली घरेलू कंपनी है जिसने भारत में स्मार्टवियरेबल बनाने का बीड़ा उठाया है। कंपनी ने बताया है कि उसने अब तक 30 लाख स्मार्टवॉच बेची हैं। 

Noise ने एक महीने के अंदर 10 लाख स्मार्टवॉच का निर्माण करके नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। कंपनी ने ये स्मार्टवॉच मई के महीने में बनाई हैं। मीडिया ब्रीफ के अनुसार, इस उपलब्धि पर बोलते हुए कंपनी ने को फाउंडर अमित खत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया के लिए उनकी प्रतिबद्धता पर उन्हें गर्व हो रहा है। एक महीने के अंदर 10 लाख के लगभग स्मार्टवॉच बनाकर कंपनी के लिए भारत का स्थान और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। 
Advertisement

कंपनी का कहना है कि उसने भारतीय मार्केट का सही तरीके से विश्लेषण किया है। मार्केट की जरूरतों को समझा है। साथ ही जाना है कि स्मार्ट वियरेबल सेग्मेंट में कंज्यूमर की चॉ़इस क्या है। मार्केट में वियरेबल सेग्मेंट में बड़े बड़े प्लेयर्स मौजूद हैं जिनकी मार्केट पर पकड़ भी बहुत मजबूत है। बावजूद इसके, कंपनी घरेलू विकसित ब्रांड के रूप में सफलता के साथ उभरी है। भारत में इसने कस्टमर की जरूरतों को समझते हुए इसकी मार्केट को एक नया आकार दिया है। जिसके बाद Noise अब भारत में जाना पहचाना नाम है। 

कंपनी के मुताबिक उसका रिवेन्यु 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का चल रहा है। जिसके चलते नॉइज सबसे ज्यादा फायदे वाली कंपनियों में शुमार है जो डायरेक्ट टू कस्टमर (D2C) ब्रैंड के तहत आती है। नॉइज का कहना है कि कंपनी को उम्मीद है साल की दूसरी छमाही में भी उसकी परफॉर्मेंस और ज्यादा अच्छी रहेगी। प्रोडक्शन के मामले में यह नए रिकॉर्ड बना सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मेक इन इंडिया पहल से भारत को काफी लाभ मिल रहा है, जब से मेड इन इंडिया वस्तुओं की संख्या बढ़ने लगी है। भारत के पास दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी है और वर्कफोर्स बहुत महंगा नहीं है। जिसका देश को फायदा हो रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.