• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Noise Colorfit Ultra 3 Launched: सिंगल चार्ज में 7 दिन बैटरी लाइफ, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Noise स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Noise Colorfit Ultra 3 Launched: सिंगल चार्ज में 7 दिन बैटरी लाइफ, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Noise स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

नॉइज कलरफिट अल्ट्रा 3 में 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो कि एक ऑलवेज ऑन डिस्प्ले है।

Noise Colorfit Ultra 3 Launched: सिंगल चार्ज में 7 दिन बैटरी लाइफ, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Noise स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Noise

नॉइज कलरफिट अल्ट्रा 3 में 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो कि एक ऑलवेज ऑन डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Noise Colorfit Ultra 3 में कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी दिए गए हैं
  • डिवाइस में 7 दिन तक का बैटरी बैकअप देने की क्षमता बताई गई है
  • कंपनी ने स्ट्रैप के लिए इसमें तीन ऑप्शन मेटल, लैदर और सिलिकॉन दिए हैं
विज्ञापन
Noise ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसका नाम Noise Colorfit Ultra 3 है जो इससे पहले आई Noise Colorfit Ultra 2 की सक्सेसर है। इस स्मार्टवॉच में Apple Watch से मिलता जुलता डिजाइन दिया गया है। इसमें 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो कि एक ऑलवेज ऑन डिस्प्ले है। कंपनी ने स्ट्रैप के लिए इसमें तीन ऑप्शन दिए हैं। इसका स्ट्रैप मेटल, लैदर और सिलिकॉन के विकल्प में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा भी इसमें कई आकर्षक फीचर्स हैं। इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Noise Colorfit Ultra 3 Price

Noise Colorfit Ultra 3 की भारत में कीमत 4,499 रुपये है। यह स्मार्टवॉच मेटेलिक फिनिश में आती है। स्मार्टवॉच को जेट ब्लैक, टील ब्लू, क्लासिक ब्लैक, क्लासिक टैन ब्राउन, क्लासिक डार्क ब्राउन, ब्लैक एलीट एडिशन, सिल्वर एलीट एडिशन जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसे आप Amazon या कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से 2 मई से खरीद पाएंगे। 
 

Noise Colorfit Ultra 3 Specifications

नॉइज कलरफिट अल्ट्रा 3 में 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो कि एक ऑलवेज ऑन डिस्प्ले है। कंपनी ने स्ट्रैप के लिए इसमें तीन ऑप्शन मेटल, लैदर और सिलिकॉन के रूप में दिए हैं। इसमें दाहिनी ओर एक क्राउन बटन दिया गया है जिससे इसे नेविगेट किया जा सकता है। वॉच को सिंगल टैप से जगाया जा सकता है। इसके अलावा हाथ को वॉच के ऊपर लाकर डिस्प्ले को बंद भी किया जा सकता है। 

Noise Colorfit Ultra 3 में कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, मेंस्रुअल साइकल ट्रैकर जैसे फीचर्स भी हैं। इसके अलावा यह स्लीप मॉनिटरिंग भी कर सकती है। वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें बिल्ट इन स्पीकर है और माइक्रोफोन है जिसकी मदद से इससे अच्छी कनेक्टिविटी मिलती है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है। डिवाइस में 7 दिन तक का बैटरी बैकअप देने की क्षमता बताई गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »