SpO2 फीचर और 15 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ Noise ColorFit Caliber स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च

इस स्मार्टवॉच में 60 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं साथ ही 150 से ज्‍यादा वॉच फेस लगाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जनवरी 2022 16:02 IST
ख़ास बातें
  • इस स्‍मार्टवॉच को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, रेड और वॉइट कलर्स में लाया गया है
  • इस स्‍मार्टवॉच में 1.69 इंच का TFT डिस्प्ले है
  • मह‍िला यूजर अपनी मेन्स्ट्रूअल साइकल की मॉनिटरिंग भी कर सकती हैं

नॉइस कलरफिट कैलिबर की बिक्री 6 जनवरी को दोपहर 12 बजे से होगी। नॉइस की वेबसाइट पर भी इसे अपकमिंग मॉडल के तौर पर लिस्‍ट किया जा चुका है।

Photo Credit: Noise

नॉइस कलरफ‍िट कैलिबर (Noise ColorFit Caliber) स्मार्टवॉच इंडिया में लॉन्‍च हो गई है। यह स्‍मार्टवॉच कलर डिस्प्ले और 15 दिनों की बैटरी लाइफ जैसी खूबियों के साथ आती है। नॉइस कलरफ‍िट कैलिबर को लेकर दावा है कि यह स्‍मार्टवॉच शरीर के तापमान को माप सकती है। इसके अलावा यह ब्‍लड में ऑक्सीजन का लेवल बताने वाले SpO2 फीचर और हार्ट रेट मॉनिटर समेत कई हेल्‍थ ट्रैंकिंग फीचर्स से लैस है। इस स्मार्टवॉच में 60 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं साथ ही 150 से ज्‍यादा वॉच फेस लगाए जा सकते हैं। 
 

Noise ColorFit Caliber के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता

नॉइस कलरफ‍िट कैलिबर की भारत में कीमत 3,999 रुपये तय की गई है। हालांकि इसे 1,999 रुपये की शुरुआती कीमत में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप पर एक लिस्टिंग से यह जानकारी मिली है। नॉइस कलरफिट कैलिबर की बिक्री 6 जनवरी को दोपहर 12 बजे से होगी। नॉइस की वेबसाइट पर भी इसे अपकमिंग मॉडल के तौर पर लिस्‍ट किया जा चुका है। इस स्‍मार्टवॉच को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, रेड और वॉइट कलर्स में पेश किया गया है।
 

Noise ColorFit Caliber के स्‍पेसिफ‍ि‍केशंस 

बात करें स्‍पेसिफ‍िकेशंस की तो नॉइस कलरफ‍िट कैलिबर में 240x280 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 1.69 इंच का TFT डिस्प्ले है। इस स्मार्टवॉच में थ्री एक्सिस एक्सेलेरोमीटर है। इसे SpO2 फीचर के साथ-साथ चौबीसों घंटे हार्ट रेट मॉनिटर करने वाले सेंसर से भी लैस किया गया है। यह स्‍मार्टवॉच यूजर के स्‍ट्रेस और नींद को भी कैलकुलेट करती है। मह‍िला यूजर अपनी मेन्स्ट्रूअल साइकल की मॉनिटरिंग कर सकती हैं। यूजर के शरीर का तापमान भी यह वॉच बताती है। 

फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों को ‘नॉइस कलरफिट कैलिबर' स्‍मार्टवॉच में 60 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। वॉच को IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह पानी और धूल के असर से सुरक्षित रहेगी। 
Advertisement

यूजर्स को बेहतर कस्‍टमाइजेशन देने के लिए नॉइस ने इस स्‍मार्टवॉच में 150 से ज्‍यादा क्लाउड वॉच फेस देने का दावा किया है। यह स्मार्टवॉच ‘सिलिकॉन रिस्ट' स्ट्रैप के साथ आती है, जिससे इसे यूजर की कलाई के आकार के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है।

बाकी स्मार्टवॉच की तरह नॉइज कलरफिट कैलिबर को भी एंड्रॉयड या आईफोन के साथ पेयर करके नोटिफिकेशन के अलर्ट पाए जा सकते हैं। ब्लूटूथ सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। यह मैग्नेटिक चार्जर के साथ आती है, जिससे इसे चार्ज करना आसान हो जाता है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, Blue, Green, Red, White

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Square

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.