Microsoft HoloLens 2 MR हेडसेट भारत में लॉन्च, जानें प्राइस और खूबियां...

Microsoft HoloLens 2 की कीमत की सटिक जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, इसको अमेरिका में $3,500 (लगभग 2,60,300 रुपये) की कीमत में पेश किया गया था। भारत में इसे कमर्शियल ऑथराइज्ड रिसेलर सॉफ्टलाइन और टीम कम्प्यूटर के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 जनवरी 2022 13:06 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft HoloLens 2 स्नैपड्रैगन 850 प्रोसेसर से लैस है
  • माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस 2 ऑरिज़न HoloLens का सक्सेसर है
  • डिवाइस में 8-मेगापिक्सल का RGB कैमरा सेंसर है
Microsoft HoloLens 2 को भारत में बुधवार को लॉन्च कर दिया गया है। इस MR हेडसेट को साल 2019 में Mobile World Congress (MWC) के दौरान लॉन्च किया गया था, जो कि ऑरिज़न HoloLens का सक्सेसर है। इस डिवाइस में दिमाग और आंखों को ट्रैक करने के सेंसर्स दिए गए हैं और यह यूज़र्स को होलोग्राम के साथ इंट्रेक्ट करने की इजाजत देता है। होलोलेंस 2 का उद्देश्य शानदार एक्सपीरियंस प्रदान करके विभिन्न समस्याओं का हल निकालने में मदद करना है। Microsoft का दावा है कि इस हेडसेट का इस्तेमाल कई मामलों में किया जा सकता है, जिसमें कंस्ट्रक्शन साइट आदि सब शामिल है।
 

Microsoft HoloLens 2 availability in India

Microsoft HoloLens 2 की कीमत की सटिक जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, इसको अमेरिका में $3,500 (लगभग 2,60,300 रुपये) की कीमत में पेश किया गया था। भारत में इसे कमर्शियल ऑथराइज्ड रिसेलर सॉफ्टलाइन और टीम कम्प्यूटर के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
Advertisement
 

Microsoft HoloLens 2 specifications, features

Augmented Reality (AR) और Virtual reality (VR) हेडसेट्स जिसमें Oculus Quest 2 और PlayStation VR2 शामिल है, यह ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसके विपरित Microsoft HoloLens 2 इंटरप्राइज़ और बिजनेस को टारगेट करता है। इस हेडसेट को ऑरिज़न HoloLens मॉडल के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में पेश किया गया है, जो कि साल 2016 में पेश किया गया था लेकिन यह भारत लेकर नहीं आया गया। होलोलेंस 2 को लेकर कहा गया है कि यह MR अनुभव प्रदान करते हुए कम्प्यूटर जनरेशन ग्राफिक्स के साथ रिमोट मेंटेनेंस, ट्रेनिंग, सिमुलेशन आदि को इनेबल करेगा।  

HoloLens 2 सी-थ्रू होलोग्राफिक लेंस दिया गया है, जो कि 2K 3:2 लाइट इंजन के साथ आता है। यह हेडसेट पर 3डी व्यूविंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इस डिवाइस में चार विज़िबल लाइट कैमरा सेंसर और दो इन्फ्रारेड (IR) कैमरा सेंसर दिए गए है, जो कि क्रमश: दिमाग और आंखों की ट्रैकिंग को इनेबल करते हैं। हेडसेट में 1 मेगापिक्सल का time-of-flight (ToF) डेप्थ सेंसर दिया गया है, जो कि AR रिजल्ट्स को एन्हैंस्ड करता है। इसके अलावा, इसमें 8 मेगापिक्सल का RGB कैमरा सेंसर दिया गया है, जो कि 30fps फ्रेम रेट पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सक्षम करता है।  
Advertisement

Microsoft ने HoloLens 2 में माइक्रोफोन दिया है, जिसमें पांच चैनल ऑडियो इनपुट मौजूद हैं। हेडसेट में शानदार साउंड-अनुभव के लिए बिल्ट-इन स्पीकर दिया गया है।

यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 850 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी LPDDR4x DRAM और 64 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह हेडसेट Windows ऑपरेटिंग सिस्टम के कस्टम वर्ज़न पर काम करता है जिसका नाम Windows Holographic है, इसमें Microsoft Edge, Dynamics 365 Remote Assist, Dynamics 365 Guides और 3D Viewer दिया गया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.