सिंगल चार्ज में 14 दिन चलने वाले Mi Smart Band 7 और Redmi Buds 4 Pro हुए लॉन्च, कीमत मात्र 2,900 रुपये

Redmi Buds 4 Pro में 10mm एल्युमिनियम मैग्निशियम एलॉय मूविंग कॉइल डायफ्रेगम के साथ 6mm टाइटेनियम मूविंग कॉइल डायफ्रेगम दिए गए हैं जो कि क्लियर साउंड, डीप बेस और 360 डिग्रा सराउंड साउंड प्रदान करता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 25 मई 2022 10:10 IST
ख़ास बातें
  • Mi Smart Band 7 में1.62 इंच की फुल AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Buds 4 Pro बड्स 360 डिग्री सराउंड साउंड प्रदान करते हैं।
  • Redmi Buds 4 Pro की कीमत करीब 4,650 रुपये है।

Mi Smart Band 7 में 1.62 इंच की फुल AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीन बाजार में Mi Smart Band 7 और Redmi Buds 4 Pro तो लॉन्च कर दिया है। ये नए फिटनेस बैंड दो मॉडल स्टैंडर्ड वर्जन और NFC वर्जन में आए हैं। इसमें Mi Band 6 के मुकाबले बड़ी AMOLED टच डिस्प्ले दी गई है। Xiaomi ने बैंड में हार्ट रेट मॉनिटरिंग और SpO2 सेंसर समेत कई हेल्थ फीचर्स से लैस किया गया है। Redmi Buds 4 Pro में 360-डिग्री सराउंड साउंड और 36 घंटे तक चलने वाली बैटरी दी गई है। इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ एक्टिव नॉयज कैंसलेशन फीचर भी दिया गया है। आइए इस स्मार्टबैंड और ईयरबड्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Mi Smart Band 7 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Mi Smart Band 7 के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत CNY 249 यानी कि भारतीय बाजार के हिसाब से 2,900 रुपये है, वहीं एनएफसी वर्जन की कीमत CNY 299 यानी कि 3,500 रुपये है। यह बैंड प्री बुकिंग के लिए  मार्केट में उपलब्ध है और इसकी बिक्री 31 मई से शुरू हो जाएगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह बैंड Black, Blue, Green, Orange, Pink और White में उपलब्ध है।
 

Redmi Buds 4 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Redmi Buds 4 Pro की कीमत CNY 399 यानी कि भारतीय बाजार के हिसाब से करीब 4,650 रुपये है। यह ईयरबड प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 31 मई से शुरू हो जाएगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Black और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Mi Smart Band 7 और Redmi Buds 4 Pro भारत में लॉन्च होंगे या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement
 

Mi Smart Band 7 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Mi Smart Band 7 में1.62 इंच की फुल AMOLED टच ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 192x490 पिक्सल है। इस बैंड के साथ 100 कस्टमाइजेबल बैंड फेस प्रदान किए जाते हैं। यह बैंड कई हेल्थ फीचर्स जैसे कि हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग और वुमेन हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस है। बैटरी बैकअप की बात करें यह बैंड सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक चल सकता है।
 

Redmi Buds 4 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Buds 4 Pro में 10mm एल्युमिनियम मैग्निशियम एलॉय मूविंग कॉइल डायफ्रेगम के साथ 6mm टाइटेनियम मूविंग कॉइल डायफ्रेगम दिए गए हैं जो कि क्लियर साउंड, डीप बेस और 360 डिग्रा सराउंड साउंड प्रदान करता है। यह 43dB तक नॉयज कैंसलेशन प्रदान करते हैं और ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ आते हैं। इन ईयरफोन में माइक्रफोन दिए गए हैं जो कि क्लियर एक्सपीरियंस के लिए नॉयज को खत्म करते हैं। बैटरी बैकअप के तौर पर एक बार चार्ज होकर 9 घंटे तक चलते हैं, वहीं चार्जिंग केस के साथ 36 घंटे तक चलते हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi Smart Band 7, Redmi Buds 4 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.