बिना स्क्रीन वाला Luna Band भारत में लॉन्च: नींद, खाना और हेल्थ का रखेगा पूरा हिसाब!

Luna ने भारत में नया Luna Band लॉन्च किया है। यह Voice-First स्मार्ट वियरेबल AI आधारित हेल्थ ट्रैकिंग और डेली प्लानिंग फीचर्स के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मई 2026 12:36 IST
ख़ास बातें
  • Luna Band में Voice Logging और AI हेल्थ फीचर्स मिलते हैं
  • डिवाइस LifeOS सिस्टम के जरिए रियल टाइम सुझाव देने का दावा करता है
  • Luna Band की शिपिंग जुलाई 2026 के आखिर तक शुरू हो सकती है

Luna Band Drop 1 को Invite-Only रखा गया है

Photo Credit: Luna

Luna ने भारत में अपना नया Luna Band लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह एक Voice-First स्मार्ट वियरेबल है, जिसे हेल्थ ट्रैकिंग और डेली प्लानिंग को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। Luna Band पारंपरिक हेल्थ डैशबोर्ड की जगह यूजर के पूरे दिन की एक्टिविटी और हेल्थ डेटा के आधार पर पर्सनलाइज्ड सुझाव देने पर फोकस करता है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस “आपके डेटा नहीं, बल्कि आपके दिन” के हिसाब से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Luna Band को कंपनी ने LifeOS नाम के अपने हेल्थ AI सिस्टम के साथ पेश किया है। यह सिस्टम शरीर के संकेतों, ब्लड मार्कर्स, खाने की आदतों और लाइफस्टाइल पैटर्न को एनालाइज करके यूजर्स को रियल टाइम सुझाव देने का दावा करता है। कंपनी का कहना है कि वियरेबल हैप्टिक अलर्ट्स के जरिए दिनभर अलग-अलग समय पर जरूरी सुझाव और रिमाइंडर्स भी भेज सकता है।

Advertisement

Luna ऐप में “Today” इंटरफेस दिया गया है, जो पूरे दिन की प्लानिंग दिखाता है। इसमें Sleep AI, Nutrition AI, Activity AI और Circadian Intelligence जैसे सेक्शन्स शामिल हैं। ऐप पूरे दिन के Tasks, पूरी हुई एक्टिविटीज और अगली रिकमेंडेशन्स को एक ही जगह दिखाता है।

कंपनी ने Luna Band में Voice Logging फीचर भी दिया है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी डेली एक्टिविटीज को बोलकर रिकॉर्ड कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यूजर यह बता सकता है कि उसने कब कॉफी पी या वॉक स्किप की। इसके अलावा ऐप में “Ask Luna Anything About Your Health” फीचर भी मिलता है, जिससे यूजर्स हेल्थ से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं।

Luna Band में कई Micro Apps का सपोर्ट दिया गया है। इनमें Stress, Nutrition, Training, Supplements और Productivity जैसे सेक्शन्स शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म कई अलग-अलग Wellness और Productivity Apps को एक ही सिस्टम में लाने के लिए तैयार किया गया है। यूजर्स अपने हिसाब से Custom Health Modules भी बना सकते हैं।

Advertisement

कंपनी के मुताबिक LifeOS सामान्य चार्ट्स दिखाने के बजाय Cause-and-Effect Insights देने पर फोकस करता है। उदाहरण के तौर पर सिस्टम यह बता सकता है कि देर शाम कैफीन लेने की वजह से डीप स्लीप कितनी प्रभावित हुई। इसके अलावा Health Clone नाम का फीचर भी दिया गया है, जो लंबे समय तक हेल्थ डेटा को ट्रैक करके वेलनेस प्रोफाइल तैयार करता है।

Luna Band को इस साल CES 2026 में पहली बार दिखाया गया था। कंपनी का कहना है कि नए मॉडल में डिजाइन और फीचर्स दोनों में अपग्रेड किए गए हैं। फिलहाल Luna Band Drop 1 को Invite-Only रखा गया है और इसकी शिपिंग जुलाई 2026 के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने इसके लिए Waitlist भी शुरू कर दी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.