1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ Lenovo Watch लॉन्च, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी

Lenovo ने अपनी नई स्मार्टवॉच Lenovo Watch पेश की है,जो कई फिटनेस और लाइफस्टाइल फीचर्स से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 10:39 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Watch में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Lenovo Watch की कीमत 489 युआन (लगभग 5,801 रुपये) है।
  • Lenovo Watch सिंगल चार्ज में 12 दिनों तक चलती है।

Lenovo Watch में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने अपनी नई स्मार्टवॉच Lenovo Watch पेश की है,जो कई फिटनेस और लाइफस्टाइल फीचर्स से लैस है। स्मार्टवॉच एडवांस हेल्थ मॉनिटरिंग, ब्लूटूथ कॉलिंग और लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट मेथड का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Lenovo Watch के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lenovo Watch Price


Lenovo Watch की कीमत 489 युआन (लगभग 5,801 रुपये) है। हालांकि, शुरुआती खरीदार इसे 399 युआन (लगभग 4,708 रुपये) में पा सकते हैं। यह वॉच प्री-सेल के लिए JD.com पर उपलब्ध है। फाइनल पेमेंट 31 अक्टूबर को 20:00 (CST) पर हो सकती है। यह वॉच दो कलर ऑप्शन स्टॉर्म ग्रे और डीप स्पेस ब्लैक में आती है।


Advertisement
Lenovo Watch Specifications


Lenovo Watch में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 466 x 466 पिक्सल और 326 पीपीआई डेंसिटी है। स्क्रीन कई कस्टमाइजेबल वॉच फेस का सपोर्ट करती है। यह वॉच ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AOD) मोड के साथ आती है। यह वॉच मैटल से तैयार की गई है और अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए पांडा ग्लास से कवर है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टवॉच ड्यूल मोड के साथ ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट करती है, जिससे बेहतर स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है। यूजर्स सीधे डिवाइस पर कॉल कर और रिसीव कर सकते हैं, कॉल लॉग देख सकते हैं और मैसेज नोटिफिकेशन तक पा सकते हैं। इसमें कॉल और वॉयस नेविगेशन के दौरान क्लियर ऑडियो के लिए एक हाई-डेफिनिशन स्पीकर भी शामिल है।

फिटनेस के मामले में लेनोवो स्मार्टवॉच में 70 स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं, जो रनिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और योग जैसी एक्टिविटी को कवर करती है। यह ऑटोमैटिक तरीके से उनकी पहचान करके, उन्हें ट्रैक करती है, यूजर्स को सटीक जानकारी प्रदान करती है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो यह वॉच 24/7 रियल टाइम हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) और स्लीप मॉनिटरिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

स्मार्टवॉच IP68-रेटिंग से लैस है, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है, यह स्प्लैश-प्रूफ और डेली वियर के लिए बेस्ट है। स्मार्टवॉच WeChat और Alipay के लिए ड्यूल पेमेंट सपोर्ट के साथ-साथ शहरों में पब्लिक ट्रांसिट कंपेटिबिलिटी प्रदान करती है। यह फ्लैगशिप चिपसेट के साथ स्टेबल परफॉर्मेंस प्रदान करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर सामान्य इस्तेमाल पर 12 दिनों तक और हैवी इस्तेमाल पर 8 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  4. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  6. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  7. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  8. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  9. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  10. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.