Lava ProWatch Xtreme स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट और 10 दिनों तक चलेगी बैटरी

Lava ने अपनी नई स्मार्टवॉच Lava Prowatch Xtreme को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जून 2025 14:12 IST
ख़ास बातें
  • Lava Prowatch Xtreme में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Prowatch Xtreme में 300mAh की बैटरी दी गई है।
  • Lava Prowatch Xtreme में 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है।

Lava Prowatch Xtreme में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lava

Lava ने अपनी नई स्मार्टवॉच Lava Prowatch Xtreme को लॉन्च कर दिया है जो कि Prowatch X का एडवांस वर्जन है। Prowatch Xtreme में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस वॉच में दी गई बैटरी 10 दिनों तक चल सकती है। यहां हम आपको Lava Prowatch Xtreme के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Prowatch Xtreme Price


Lava Prowatch Xtreme सिलिकॉन की कीमत अमेजन पर 4,499 रुपये है, लेकिन लॉन्च डे कीमत 3,999 रुपये है। इस पर 1,000 रुपये चुनिंदा बैंक कार्ड से बैंक ऑफर है। वहीं नायलॉन वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 4,699 रुपये है, लेकिन लॉन्च डे कीमत 4,199 रुपये है। इस पर 1,000 रुपये चुनिंदा बैंक कार्ड से बैंक ऑफर भी है। और मैटल वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये है, लेकिन लॉन्च डे कीमत 4,499 रुपये है। इस पर चुनिंदा बैंक कार्ड से 1,000 रुपये बैंक ऑफर है।
Advertisement

Lava Prowatch Xtreme बिक्री के लिए खासतौर पर ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 16 जून, 2025 से उपलब्ध होगी। यह वॉच सिलिकॉन, नायलॉन और मैटल स्ट्रैप वेरिएंट में आती है। नायलॉन और मैटल ऑप्शन के साथ एक फ्री सिलिकॉन स्ट्रैप भी शामिल है। ये शुरुआती कीमतें और ऑफर सिर्फ 16 जून तक या स्टॉक रहने तक ही रहेंगी।


Lava Prowatch Xtreme Specifications


Lava Prowatch Xtreme में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 × 466 पिक्सल, 326 पीपीआई और 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। यह डिस्प्ले ऑल्वेज ऑन मोड का सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 110 कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। इस वॉच में 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। यह 6 स्ट्रक्चर्ड रनिंग कोर्स और हार्ट रेट, SpO2, VO2 Max, HRV, बॉडी एनर्जी, स्लीप, ब्रीदिंग और रिकवरी को मॉनिटर करने के लिए HX3960 हार्ट सेंसर के साथ-साथ सटीक मोशन ट्रैकिंग के लिए 6 एक्सिस G सेंसर शामिल हैं।
Advertisement

Prowatch Xtreme ऐप में हेल्थ डेटा को सिंक करने के लिए गूगल फिट और हेल्थ कनेक्ट का सपोर्ट करता है। इसमें 300mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 10 दिनों तक उपयोग की जा सकती है। वहीं 5 घंटे की ब्लूटूथ कॉलिंग और 17 घंटे की GPS एक्टिविटी मिलती है। कनेक्टिविटी और क्विक रिप्लाई सपोर्ट के लिए ब्लूटूथ 5.3 के साथ ATD3085C चिपसेट से लैस है। यह वॉच एंड्रॉयड और आईओएस के साथ कंपेटिबल है। वॉच में बैरोमीटर, अल्टीमीटर, कंपास, फाइंड माई वॉच और फोन, इवेंट रिमाइंडर, वर्ल्ड क्लॉक, पोमोडोरो टाइमर, लैप ट्रैकिंग के साथ स्टॉपवॉच और जेस्चर कंट्रोल भी शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.