Lava Probuds N33: सिंगल चार्ज में 40 घंटे चलने वाले नेकबैंड लावा ने Rs 1,299 में किए लॉन्च, जानें खास फीचर्स

नेकबैंड में 300mAh की लिथियम-आयन बैटरी लगी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2025 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Lava Probuds N33 में 13mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं।
  • ये नेकबैंड 30dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं।
  • ये 45ms लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं।

Lava Probuds N33 में 13mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं।

Photo Credit: fonearena

Lava की ओर से Probuds N33 नेकबैंड लॉन्च किए गए हैं। ऑडियो वियरेबल सेग्मेंट में कंपनी का यह लेटेस्ट प्रोडक्ट है। ये नेकबैंड 30dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 40 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। ये मैटेलिक फिनिश में आते हैं। वियरेबल में 13mm के डाइनेमिक बेस ड्राइवर लगे हैं जिसके माध्यम से ये बैलेंस्ड ऑडियो प्रदान कर सकते हैं। इसके साथ ही म्यूजिक, कॉलिंग, और गेमिंग के दौरान बेहतर साउंड एक्सपीरियंस दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Lava Probuds N33 Price

Lava Probuds N33 की भारत में कीमत 1299 रुपये है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर भी ये खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने इन्हें दो कलर वेरिएंट्स ऑब्सिडियन ब्लैक और कॉस्मिक टील ग्रीन में लॉन्च किया है। 

Lava Probuds N33 Specifications

Lava Probuds N33 में 13mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। कंपनी का कहना है कि ये बढ़िया बेस उत्पन्न कर सकते हैं। बिल्ड की बात करें तो इन्हें मैटेलिक फिनिश में उतारा गया है। ये नेकबैंड 30dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। साथ ही एन्वायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी इनमें दिया गया है। ये 45ms लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं जिससे कि गेमिंग के दौरान बेहतर साउंड एक्सपीरियंस दे सकते हैं। 

नेकबैंड में 300mAh की लिथियम-आयन बैटरी लगी है। दावा है कि सिंगल चार्ज में नेकबैंड 40 घंटे तक चल सकते हैं। इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है जिसकी मदद से ये 10 मिनट के चार्ज में ही 10 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। चार्जिंग टाइम की बात करें तो इन्हें 60 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इनमें Bluetooth v5.4 का सपोर्ट है। ये डुअल डिवाइस पेअरिंग को सपोर्ट करते हैं। यानी एक बार में ही ये दो डिवाइसेज के साथ पेअर हो सकते हैं। इसके अलावा टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। इनमें IPX5 वाटर रसिस्टेंस भी है जो इन्हें पसीने और पानी के छींटों में खराब होने से बचाता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  3. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  2. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  4. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  5. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
  6. EPFO 2.01 Live: PF ट्रांसफर से लेकर क्लेम तक बदल जाएंगे कई नियम; जानिए क्या नया मिलेगा
  7. ChatGPT बना ठगो का नया हथियार! AI से सरकारी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी
  8. Google Maps कैसे लगाता है आपकी सटीक लोकेशन का पता? जानें इसका राज
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला अप्रूवल
  10. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.