Huawei TalkBand B7 लॉन्च, ब्लूटूथ ईयरफोन और फिटनेस ट्रैकर का काम एक डिवाइस में

Huawei TalkBand B7 सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत RMB 999 (लगभग 11,999 रुपये) है। वहीं लेदर स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत RMB 1,199 (लगभग रुपये 14,401) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मार्च 2023 09:39 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने चीनी बाजार में Huawei TalkBand B7 को लॉन्च कर दिया है।
  • Huawei TalkBand B7 सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत RMB 999 है।
  • Huawei TalkBand B7 में 1.53 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Huawei TalkBand B7 में 1.53 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने चीनी बाजार में Huawei TalkBand B7 को लॉन्च कर दिया है। Huawei TalkBand b6 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर आया नया फिटनेस ट्रैकर टू-इन-वन काम करता है। आइए Huawei TalkBand B7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Huawei TalkBand B7 की कीमत


Huawei TalkBand B7 सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत RMB 999 (लगभग 11,999 रुपये) है। वहीं लेदर स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत RMB 1,199 (लगभग रुपये 14,401) है। बिक्री के लिए यह डिवाइस vmall पर उपलब्ध है।
 

Huawei TalkBand B7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Huawei TalkBand B7 में 1.53 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 460 x 188 पिक्सल है। इस वॉच में टाइटेनियम स्टेनलैस स्टील यूनीबॉडी दी गई है। इस डिवाइस में दाईं ओर पिल शेप वाला बटन दिया गया है। इसके अलावा ईयरफोन को एक्सेस करने के लिए डिस्प्ले के नीचे केस पर दो बटन भी शामिल हैं, जिन्हें एक साथ प्रेस करना होता है। सेफ्टी के लिए यह फिटनेस ट्रैकर IP57 सर्टिफाइड है। TalkBand B7 में बिल्ट इन माइक और स्पीकर दिया गया है। इसमें क्लियर कॉल्स के लिए ड्यूल माइक नॉयज कैंसलेशन और 3ए नॉयज कैंसलेशन दिया गया है।

हेल्थ फीचर्स के मामले में Huawei TalkBand B7 में पीपीजी हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, मैंसट्रुअल साइकल ट्रैकर, स्लीप मनिटर और स्ट्रैस मॉनिटर दिया गया है। यह वियरेबल डिवाइस एट्रियल फाइब्रिलेशन और स्लीप एपनिया जैसे एडवांस हार्ट हेल्थ फीचर्स को भी ट्रैक कर सकता है। स्पोर्ट्स लवर्स के लिए इस फिटनेस ट्रैकर में VO2 Max, साइंटीफिक रनिंग कोर्स और सेडेंट्री रिमाइंडर्स के साथ 10 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। Huawei TalkBand B7 में कंपनी का Kirin A1 प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस HarmonyOS 2.0+, एंड्रॉयड 7+ और iOS 9.0 के साथ काम करता है। इस डिवाइस में क्विक रिप्लाई, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल, अलीपे क्विक पेमेंट और वीचैट समेत काफी अन्य फीचर्स मिलते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो TalkBand B7 में 120mAh बैटरी दी गई है, जो कि एक बार चार्ज होकर 3 दिन तक चल सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.