Huawei ने छोटे से ईयरबड्स में फिट किया हाई क्वालिटी साउंड, लॉन्च किए FreeBuds Pro 5

Huawei ने FreeBuds Pro 5 के चार कलर वेरिएंट्स की जानकारी भी शेयर की है, जिसमें Snow White, Frost Silver, Earth Gold, और Sky Blue शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 नवंबर 2025 18:55 IST
ख़ास बातें
  • ईयरबड्स 16Mbps तक के ट्रांसमिशन रेट को सपोर्ट करते हैं
  • यूजर्स एक साथ कई Huawei डिवाइसेज के साथ इन्हें कनेक्ट कर सकते हैं
  • Snow White, Frost Silver, Earth Gold, और Sky Blue में आते हैं TWS ईयरबड्स

Huawei FreeBuds Pro 5 16Mbps तक के ट्रांसमिशन रेट को सपोर्ट करते हैं

Photo Credit: Huawei

Huawei ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mate 70 Air की लॉन्चिंग के बाद अब ऑडियो सेगमेंट में भी बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट वायरलेस ईयरबड्स FreeBuds Pro 5 की घोषणा की है और इनकी प्री-बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। यूजर्स इसे Huawei के ऑफिशियल ऑथराइज्ड स्टोर से रिजर्व कर सकते हैं, जहां इसके डिजाइन की पहली झलक भी देखने को मिली है। कंपनी के मुताबिक, FreeBuds Pro 5 इस साल के भीतर आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाएंगे।

Huawei FreeBuds Pro 5 को कंपनी ने “फ्लैगशिप ऑडियो एक्सपीरियंस” के रूप में पेश किया (via Huawei Central) है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दुनिया का पहला NearLink Audio टेक्नोलॉजी सपोर्ट करने वाला ईयरबड है। Huawei के मुताबिक, इस टेक्नोलॉजी का मकसद ऑडियो ट्रांसमिशन को और तेज, स्टेबल और लॉसलेस बनाना है। कंपनी का कहना है कि यह ईयरबड्स 16Mbps तक की ट्रांसमिशन रेट के साथ कम लेटेंसी और हाई क्वालिटी साउंड डिलीवर करने में सक्षम होंगे।

Advertisement

हालांकि Huawei ने NearLink Audio के तकनीकी पहलुओं को विस्तार से नहीं बताया है, लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि यह टेक्नोलॉजी ईयरबड्स और डिवाइसों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और सीमलेस मल्टी-डिवाइस लिंकिंग सुनिश्चित करेगी। इसका मतलब यह है कि यूजर्स एक साथ कई Huawei डिवाइसेज, जैसे फोन, टैबलेट या लैपटॉप के बीच बिना डिसकनेक्शन के ऑडियो स्विच कर सकेंगे।

Huawei के कंज्यूमर बिजनेस यूनिट के सीईओ He Gang ने वीबो पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि FreeBuds Pro 5 इसी महीने आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाएंगे। उनके मुताबिक, कंपनी इसे संभवतः अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mate 80 सीरीज के साथ पेश कर सकती है।

Huawei ने FreeBuds Pro 5 के चार कलर वेरिएंट्स की जानकारी भी शेयर की है, जिसमें Snow White, Frost Silver, Earth Gold, और Sky Blue शामिल हैं। कंपनी ने “Earth Gold” वेरिएंट की झलक भी दिखाई है, जिसमें ईयरबड्स पर एक स्लीक गोल्डन रिम दिया गया है, जो इन्हें प्रीमियम लुक देता है। फिलहाल Huawei ने इनके बेटरी बैकअप, ड्राइवर्स, और नॉइज कैंसलेशन फीचर्स को लेकर कोई डिटेल शेयर नहीं की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.