सिंगल चार्ज में 14 दिन चलने वाले HUAWEI Band 9 के प्री-ऑर्डर भारत में शुरू, जानें कीमत-फीचर्स

चीनी कंपनी हुवावे (HUAWEI) भारत में अपना नया फ‍िटनेस बैंड HUAWEI Band 9 लॉन्‍च करने जा रही है। 17 जनवरी को लॉन्‍च होने जा रहे इस बैंड के प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जनवरी 2025 15:38 IST
ख़ास बातें
  • HUAWEI Band 9 के प्री-ऑर्डर्स शुरू
  • 3999 रुपये है इनकी कीमत
  • 17 जनवरी को किए जाएंगे लॉन्‍च

HUAWEI Band 9 को ब्‍लैक, पिंक, वाइट, येलो कलर्स में लाया गया है। इसे आज से Flipkart पर 3,999 रुपये में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

Photo Credit: Amazon

चीनी कंपनी हुवावे (HUAWEI) भारत में अपना नया फ‍िटनेस बैंड HUAWEI Band 9 लॉन्‍च करने जा रही है। 17 जनवरी को लॉन्‍च होने जा रहे इस बैंड के प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। यह एक फ‍िटनेस और स्‍लीप ट्रैकर है, जो पिछले साल आए HUAWEI Band 8 की जगह लेगा। इसमें 1.47 इंच का एमोलेड 2.5D टच स्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले दिया गया है। दावा है कि बैंड को पहनकर पानी में 5 मीटर गहराई तक तैरा जा सकता है। यह हार्ट रेट ट्रैक करता है। ब्‍लड में ऑक्‍सीजन के लेवल का पता लगाता है। 100 वर्कआउट मोड इसमें दिए गए हैं और स्‍वीमिंग के लिए भी मोड मिलता है। 
 

HUAWEI Band 9 Pre-orders Details 

HUAWEI Band 9 को ब्‍लैक, पिंक, वाइट, येलो कलर्स में लाया गया है। इसे आज से Flipkart पर 3,999 रुपये में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। लॉन्‍च 17 जनवरी को होगा। जल्‍द यह एमेजॉन पर भी उपलब्‍ध होगा।  
Advertisement
 

HUAWEI Band 9 Features, Specifications 

HUAWEI Band 9 में 1.47 इंच का HD 2.5D AMOLED टच डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसका रेजॉलूशन 194×368 पिक्‍सल्‍स है। यह ब्‍लूटूथ 5.0 कने‍क्टिविटी को सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 8 या उससे ऊपर की डिवाइसेज और iOS 13.0 या उससे ऊपर की डिवाइसेज से कनेक्‍ट हो जाता है। इसमें कई सारे सेंसर्स जैसे- एक्सिलेरोमीटर, जायरोस्‍कोप, मैग्‍नेटोमीटर सेंसर दिए गए हैं। हार्ट रेट और एंबिएंट लाइट सेंसर भी है। 

हेल्‍थ के नजरिए से देखें तो यह वॉच हार्ट रेट की मॉनिटरिंग कर सकती है। आप नींद को कैलकुलेट करती है और बताती है कि कितनी गहरी नींद आपको आती है। यह आपके स्‍ट्रेस को ट्रैक करती है और महिलाओं की मेन्‍स्‍ट्रुअल साइकल का भी पता लगाती है। 
Advertisement

इसमें 100 वर्कआउट मोड दिए गए हैं। वॉच को पहनकर पानी में 5 मीटर गहराई तक तैरा जा सकता है। इसे पहनकर म्‍यूजिक कंट्रोल किया जा सकता है, मैसेज का क्विक रिप्‍लाई किया जा सकता है। 14 ग्राम वजन वाली HUAWEI Band 9 वॉच को लेकर दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ 14 दिनों की है। यह फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Rectangle

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.