Huawei Band 9 लॉन्च हुआ 14 दिन बैटरी लाइफ, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Huawei Band 9 को कंपनी ने चीन में पेश किया है। इसकी कीमत 269 युआन (लगभग 3,000 रुपये) बताई गई है।

Huawei Band 9 लॉन्च हुआ 14 दिन बैटरी लाइफ, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Huawei

Huawei Band 9 स्मार्ट बैंड में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टबैंड का वजन सिर्फ 14 ग्राम है।
  • यह 5ATM वॉटर रसिस्टेंस के साथ आता है।
  • बैटरी कैपसिटी के मामले में यह 14 दिन का बैकअप दे सकता है।
विज्ञापन
Huawei ने अपने लेटेस्ट फिटनेस बैंड Huawei Band 9 लॉन्च कर दिया है। यह फिटनेस बैंड पिछले काफी समय से चर्चा में था और कंपनी ने अब इसे मार्केट में पेश कर दिया है। हालांकि कंपनी चीन से पहले इसे मलेशिया में भी लॉन्च कर चुकी है। Huawei Band 9 स्मार्ट बैंड में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह एक ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) है जिसके लिए कंपनी ने कहा है कि हमेशा ऑन रहने के बावजूद यह बैटरी बहुत कम खर्च करता है। स्मार्टबैंड का वजन सिर्फ 14 ग्राम है। यह 5ATM वॉटर रसिस्टेंस के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Huawei Band 9 price

Huawei Band 9 को कंपनी ने चीन में पेश किया है। इसकी कीमत 269 युआन (लगभग 3,000 रुपये) बताई गई है। सेल आज यानी 12 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। 
 

Huawei Band 9 specifications

Huawei Band 9 स्मार्ट बैंड में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह एक ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) है जिसके लिए कंपनी ने कहा है कि हमेशा ऑन रहने के बावजूद यह बैटरी बहुत कम इस्तेमाल करता है। डिजाइन में यह आयताकार है और डिस्प्ले के साइड में एक बड़ा बटन भी कंपनी ने दिया है। मोटाई के मामले में यह 8.9mm का है और इसका वजन केवल 14 ग्राम है। 

बैटरी कैपसिटी के मामले में यह 14 दिन का बैकअप दे सकता है। बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने के केस में कंपनी ने 9 दिन का बैटरी बैकअप होने की बात कही है। इसे पूरी तरह से चार्ज होने में 45 मिनट का समय लगता है। स्मार्ट बैंड में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें स्लीप ट्रैकिंग के लिए TruSleep 4.0 फीचर है। साथ ही हार्ट हेल्थ मॉनिटर भी है। इसके अलावा यह फीमेल साइकल भी ट्रैक कर सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है। यह Android 9.0 और उससे ऊपर के OS वाले स्मार्टफोन्स के साथ कनेक्ट हो सकता है। इसके अलावा यह iOS 11 और उससे ऊपर के ओएस के साथ भी यह कम्पैटिबल है। यह 5ATM वॉटर रसिस्टेंस के साथ आता है ताकि पानी में आसानी से खराब न हो सके। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  3. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  4. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  5. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  6. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  7. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  8. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  9. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  10. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »