Huawei Band 9, FreeBuds SE2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei ने वियरेबल सेगमेंट में अपने नए प्रोडक्ट Huawei Band 9 और Huawei FreeBuds SE2 पेश किए हैं।

Huawei Band 9, FreeBuds SE2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Huawei

Huawei Band 9 में 1.47 इंच की AMOLED टचस्क्रीन है।

ख़ास बातें
  • Huawei Band 9 की कीमत 4,499 रुपये है।
  • Huawei FreeBuds SE2 की कीमत 2,999 रुपये है।
  • Huawei Band 9 में 1.47 इंच की AMOLED टचस्क्रीन दी गई है।
विज्ञापन
Huawei ने वियरेबल सेगमेंट में अपने नए प्रोडक्ट Huawei Band 9 और Huawei FreeBuds SE2 पेश किए हैं। ये डिवाइस फिटनेस ट्रैकिंग और ऑडियो अनुभवों को बेहतर करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यहां हम आपको Huawei Band 9 और FreeBuds SE2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Band 9, FreeBuds SE2 Price


कीमत की बात करें तो Huawei Band 9 की कीमत 4,499 रुपये है। Band 9 बाजार में 16 जनवरी 2025 से ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। स्मार्ट बैंड ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और येलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Huawei FreeBuds SE2 की कीमत 2,999 रुपये है। यह बिक्री के लिए ई-कॉमर्स अमेजन पर उपलब्ध है।


Huawei Band 9 Specifications


Huawei Band 9 में 1.47 इंच की AMOLED टचस्क्रीन दी गई है जो कि 2.5D ग्लास लेंस से लैस है। यह 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस प्रदान करती है। इसमें Huawei TruSeen 5.5 टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस फीचर्स हैं जो कि सटीक हार्ट रेट मॉनिटरिंग और पल्स वेव एरिथिमिया एनालेसेज प्रदान करते हैं, जिससे रियल टाइम हेल्थ संबंधित जानकारी सुनिश्चित होती है। Band 9 में एक स्लीक और लाइट डिजाइन दिया गया है, जिसका वजन सिर्फ 14 ग्राम है। बैटरी फुल चार्ज होने पर 14 दिनों तक चल सकती है, वहीं ज्यादा यूज होने पर 9 दिनों तक चल सकती है।

अपग्रेडेड ट्रूस्लीप 4.0 स्लीप की ट्रैकिंग को बेहतर करती है जो कि असामान्य सांस लेने के पैटर्न का पता लगाती है और रेस्ट और रिकवरी में सुधार के लिए इनसाइट प्रदान करती है। फिटनेस लवर्स के लिए डिजाइन Band 9 अपने 9 एक्सिस सेंसर के जरिए 5ATM पानी से बचाव सुनिश्चित करता है और सटीक परफॉर्मेंस ट्रैकिंग के साथ स्विमिंग समेत 100 वर्कआउट मोड का सपोर्ट करता है। एक्टिविटी 3 रिंग्स फीचर फिटनेस गोल को आसान बनाता है, यूजर्स को एक्टिव रहने और वाइटेलिटी बरकरार रखने के लिए प्रेरित करता है।


Huawei FreeBuds SE2 Specifications


Huawei FreeBuds SE2 बेहतर लिस्टिंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। ईयरबड्स एक बार चार्ज होकर चार्जिंग केस के साथ 40 घंटे तक चलते हैं, वहीं सिंगल चार्ज में 9 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं क्विक 10 मिनट चार्ज के जरिए 3 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 3 लाख से ज्यादा ईयर कनल सैंपल की इंसाइट से तैयार किए गए ईयरबड्स एक सिक्योर और कंफर्टेबल फिट प्रदान करता है।

सेफ्टी के लिए ईयरबड्स IP54 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और छींटों से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3 दी गई है। टच कंट्रोल म्यूजिक, कॉल और वॉयस एसिस्टेंट एक्टिवेशन के लिए बेहतर नेविगेशन प्रदान करते हैं। SE2 में एआई लाइफ ऐप के जरिए फाइंड द ईयरबड्स और ईको-फ्रेंडलीनेस के लिए SGS ग्रेड I सर्टिफिकेशन जैसे एडवांस टूल्स भी शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »