Apple Watch पर WhatsApp कैसे करें इंस्टॉल, ये चीजें होंगी जरूरी

WhatsApp ने हाल ही में Apple Watch के लिए एक नया ऐप लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 नवंबर 2025 10:33 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने हाल ही में Apple Watch के लिए एक नया ऐप लॉन्च कर दिया है।
  • यूजर्स बिना iPhone उठाए सीधे अपने Apple Watch पर पूरे मैसेज पढ़ सकते है।
  • Apple Watch के कौन से मॉडल WhatsApp का सपोर्ट करते हैं।

Apple Watch Ultra 2 में 49mm डिस्प्ले है।

Photo Credit: Unsplash/Luke Chesser

WhatsApp ने हाल ही में Apple Watch के लिए एक नया ऐप लॉन्च कर दिया है। जहां पहले सिर्फ नोटिफिकेशन देखने की सुविधा मिलती थी, जो कि अब खत्म हो गई है। इस नए ऐप के साथ अब यूजर्स हर बार मैसेज आने पर फोन उपयोग करने के बजाय सीधे अपनी कलाई से बातचीत कर सकते हैं। यूजर्स अब बिना iPhone उठाए सीधे अपने Apple Watch पर पूरे मैसेज पढ़ सकते हैं, वॉइस नोट्स शेयर कर सकते हैं, इमोजी के जरिए रिस्पॉन्स दे सकते हैं और कॉल नोटिफिकेशन पा सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप Apple Watch पर WhatsApp ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके लिए किस प्रकार की जरूरत और उसका कैसे उपयोग कर सकते हैं।

Apple Watch में वॉट्सऐप डाउनलोड करने से पहले इन बातों पर ध्यान देना चाहिए:


Apple Watch के कौन से मॉडल WhatsApp का सपोर्ट करते हैं। Apple Watch पर WhatsApp उपयोग करने के लिए इन चीजों का होना जरूरी है। Apple Watch Series 4 या उससे नया आपके Apple Watch पर watchOS 10 या बाद का वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए। आपके पेयर्ड iPhone पर iOS 9.1 या उससे नया वर्जन होना चाहिए। आपके iPhone पर WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए। ब्लूटूथ चालू होना चाहिए और डिवाइस रेंज में होना चाहिए। सेलुलर Apple Watch मॉडल खास तौर पर फायदेमंद हैं, क्योंकि इससे यूजर्स रनिंग या वर्कआउट के दौरान अपना फोन साथ लिए बिना WhatsApp पर बातचीत कर सकते हैं।

Apple Watch पर WhatsApp कैसे करें इंस्टॉल


अगर ऑटोमैटिक डाउनलोड चालू है तो WhatsApp आपके Apple Watch पर अपने आप नजर आएगा। मैनुअल इंस्टॉलेशन के लिए आप इन तरीके उपयोग कर सकते हैं।

ऑप्शन 1: Apple Watch के जरिए

  • ऐप मेनू तक पहुंचने के लिए डिजिटल क्राउन प्रेस करना है।
  • ऐप स्टोर आइकन पर टैप करना है।
  • फिर आपको WhatsApp सर्च करना है।
  • वॉट्सऐप का चयन करने के बाद इंस्टॉल करना है।

ऑप्शन 2: iPhone Watch ऐप के जरिए

  • अपने iPhone पर Watch ऐप खोलना है।
  • उसके बाद माई वॉच टैब पर जाना है।
  • उपलब्ध ऐप्स की लिस्ट में WhatsApp खोजने के लिए नीचे स्क्रॉल करना है।
  • फिर आपको "इंस्टॉल" बटन पर टैप करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EPFO पोर्टल पर अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट
  2. ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज
  3. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  4. Upcoming Smartphones June 2026: Lava Bold N2 5G, Xiaomi 17T, Motorola Edge 70 Pro+ जैसे फोन होने जा रहे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2MP कैमरा, 32GB RAM के साथ Dell XPS 13 (2026) लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स
  2. ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज
  3. EPFO पोर्टल पर अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट
  4. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  5. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  6. Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Upcoming Smartphones June 2026: Lava Bold N2 5G, Xiaomi 17T, Motorola Edge 70 Pro+ जैसे फोन होने जा रहे लॉन्च
  8. Xiaomi 17T फोन का प्राइस फिर लीक, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा समेत 4 जून को है लॉन्च!
  9. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
  10. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.