HONOR Watch X5 हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

HONOR ने चीनी बाजार में अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप में विस्तार करते हुए HONOR Watch X5 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 नवंबर 2025 11:32 IST
ख़ास बातें
  • HONOR Watch X5 में 1.97 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • HONOR Watch X5 की बैटरी सामान्य तौर पर 14 घंटे तक चल सकती है।
  • HONOR Watch X5 वॉच 5ATM + IP68 रेटिंग से लैस है।

HONOR Watch X5 में 1.97 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: HONOR

HONOR ने चीनी बाजार में अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप में विस्तार करते हुए HONOR Watch X5 को लॉन्च कर दिया है। इस वॉच में 1.97 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच 2.5D कर्व्ड ग्लास और 60Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। यह वॉच कई फेस कस्टमाइजेशन का सपोर्ट करती है। इस वॉच की बैटरी एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चल सकती है। यहां हम आपको HONOR Watch X5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

HONOR Watch X5 Price

कीमत की बात करें तो HONOR Watch X5 की कीमत 449 yuan (लगभग 5,630 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए मूनलाइट व्हाइट और फैंटम ब्लैक में उपलब्ध है।

Advertisement

HONOR Watch X5 Specifications

HONOR Watch X5 में 1.97 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 390×450 पिक्सल और 302 PPI है। वॉच स्ट्रैप ब्लैक और व्हाइट सिलिकॉन में आते हैं। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, हार्ट रेट (PPG) और बैरोमीटर प्रेशर शामिल है। यह वॉच 5ATM + IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। इस वॉच की लंबाई 45.68 मिमी, चौड़ाई 40.2 मिमी, मोटाई 9.99 मिमी और वजन लगभग 29 ग्राम है। यह 140–200mm कलाई के साइज के लिए फिट है। इस वॉच में मैग्नेटिक चार्जिंग पोर्ट शामिल है। यह वॉच एंड्रॉयड 9.0+ / iOS 13.0+ का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3, स्पीकर और माइक्रोफोन शामिल है। हेल्थ और फिटनेस फीचर्स में 120 स्पोर्ट्स मोड्स, AI फैट रिडक्शन प्लान, हार्ट रेट और स्लीप मॉनिटरिंग, ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग गाइडेंस, वुमेन हेल्थ ट्रैकिंग और वन टच हेल्थ चेक शामिल है। इस वॉच में दी गई बैटरी सामान्य तौर पर 14 घंटे तक चल सकती है और AOD के साथ 5 दिनों तक चल सकती है। इस वॉच में ब्लूटूथ,एनएफसी, BeiDou, जीपीएस, GLONASS, GALILEO और QZSS शामिल हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.