Honor Magic Watch हुआ 7,000 रुपये सस्ता, Honor Band 5 की कीमत में भी कटौती

Honor Magic Watch को बीते साल जनवरी महीने में 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती के बाद हॉनर मैजिक वॉच ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 7,999 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 10 फरवरी 2020 12:18 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर बैंड 5 अब फ्लिपकार्ट पर 2,299 रुपये में उपलब्ध
  • Honor Magic Watch की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती
  • Honor Magic Watch 2 और Honor Band 5i मार्केट में उपलब्ध
Honor ने भारत में अपने दो वियरेबल प्रोडक्ट की कीमतें कम कर दी हैं। हॉनर ने Honor Magic Watch स्मार्टवॉच और Honor Band 5 फिटनेस बैंड को सस्ता करने का फैसला किया है। हॉनर का स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड नई कीमत में ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध भी है। हॉनर मैजिक वॉच और हॉनर बैंड 5 की कीमतों में बदलाव करने से ठीक पहले कंपनी ने भारतीय मार्केट में Honor Magic Watch 2 और ज़्यादा किफायती Honor Band 5i को उतारा था।

Honor Magic Watch को बीते साल जनवरी महीने में 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती के बाद हॉनर मैजिक वॉच ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 7,999 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर इस प्रोडक्ट को बिना ब्याज वाले ईएमआई और बैंकिंग डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर मैजिक वॉच 1.2 इंच के एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 390 x 390 पिक्सल है।

यह स्मार्टवॉच एंड्रॉयड और आईओएस फोन के साथ चलेगा। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चलने का दावा है। इसमें वायरलेस पेयरिंग के लिए ब्लूटूथ 4.2 एलई है। इसमें तीन सेटेलाइट पोज़ीशनिंग GPS, GLONASS और Galileo के लिए सपोर्ट है। फिटनेस से संबंधित फीचर्स की बात करें तो हॉनर मैजिक वॉच वर्कआउट, स्विंमिंग और साइकलिंग को रिकॉर्ड कर सकता है। यह 24x7 हार्ट रेट ट्रैकिंग और नींद पर नज़र रखने वाले फीचर्स के साथ आता है।

अब बात हॉनर बैंड 5 की। यह अब फ्लिपकार्ट पर 2,299 रुपये में उपलब्ध है। हॉनर के इस फिटनेस बैंड को 2,599 रुपये में लॉन्च किया गया था। हॉनर बैंड 5 नई कीमत में अमेज़न पर भी बिक रहा है। यह 120 x 240 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले 0.95 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें हार्ट रेट मॉनीटर करने के लिए हार्ट रेट सेंसर भी है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Accurate tracking
  • Crisp AMOLED display
  • Good battery life
  • Bad
  • No app support
  • Limited customisation options
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Material

Leather

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
ख़बरें
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Battery life
  • Good
  • Bright AMOLED display
  • Excellent sleep tracking
  • Accurate activity tracking
  • Swim-proof
  • Bad
  • Proprietary charger
  • Poor battery life with all features enabled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Type

AMOLED

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Compatible Devices

iPhone, Android Phones

Battery Life (Days)

14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.