HMD के ईयरबड्स भी होंगे लॉन्च, लिस्टिंग में डिजाइन का खुलासा!

ईयरबड्स को FCC लिस्टिंग में देखा गया है।

HMD के ईयरबड्स भी होंगे लॉन्च, लिस्टिंग में डिजाइन का खुलासा!

Photo Credit: nokiamob.net

HMD Ampd Buds में फ्लैट स्टेम डिजाइन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • HMD Ampd Buds में फ्लैट स्टेम डिजाइन दिया गया है।
  • यह वास्तव में Nokia Lumia फोन्स की याद दिलाता है।
  • ईयरबड्स को ब्लैक, ब्लू, और पिंक शेड्स में लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
HMD अपने ब्रांड के तले कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है जिसकी शुरुआत कंपनी ने HMD Pulse के साथ की थी। अब कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रही है और जल्द ही इसके पहले ईयरबड्स भी मार्केट में देखने को मिलेंगे। HMD ईयरबड्स को लेकर एक लीक सामने आया है जिसमें इसका डिजाइन भी पता चलता है। यह Nokia Lumia से प्रेरित बताया जा रहा है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

HMD के ईयरबड्स भी जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकते हैं। अपकमिंग ईयरबड्स को FCC लिस्टिंग में देखा गया है। यहां पर इन्हें Ampd Buds के नाम से मेंशन किया गया है। लिस्टिंग में इनका केस डिजाइन और बड्स डिजाइन दिखाई देता है। साथ ही कलर वेरिएंट्स भी पता चल रहे हैं। 

HMD Ampd Buds में फ्लैट स्टेम डिजाइन दिया गया है। ये देखने में एक स्टैंडर्ड लुक कैरी करते हैं। लेकिन केस का डिजाइन ध्यान खींचता है। HMD Skyline स्मार्टफोन की तर्ज पर इस केस को डिजाइन किया गया है जो वास्तव में Nokia Lumia फोन्स की याद दिलाता है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो बड्स को ब्लैक, ब्लू, और पिंक शेड्स में लॉन्च किया जा सकता है।  

इनका सबसे खास फीचर चार्जिंग केस के अंदर आने वाला बिल्ट-इन मेग्नेट हो सकता है। इस मेग्नेट की मदद से केस को HMD Skyline जैसे स्मार्टफोन से भी अटैच किया जा सकेगा। साथ किसी अन्य वायरलेस चार्जिंग फोन के साथ भी इन्हें कनेक्ट किया जा सकेगा। रिवर्स वायरलेस चार्जिंग में भी यह फीचर काम आ सकता है। यानी कि फोन से भी ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकेगा। 

अगर ऐसा होता है कि HMD के ये ईयरफोन्स ऑन-द-गो चार्जिंग में काफी उपयोगी होंगे। यानी ईयरबड्स के लिए यूजर को अलग से चार्जर या चार्जिंग केबल कैरी करने की जरूरत नहीं होगी। इस लिहाज से ईयरबड्स आउटडोर इस्तेमाल के लिए काफी संगत हो सकते हैं। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »