ब्लड ऑक्सीजन और हार्ट रेट मापने वाला GOQii Vital 4 फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

GOQii Vital 4 को GOQii app से कनेक्ट करने के बाद यह स्मार्टफोन में विस्तृत रूप में डेटा प्रस्तुत करता है और साथ ही पर्सनल कोचिंग भी देता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 मई 2021 15:26 IST
ख़ास बातें
  • GOQii Vital 4 की भारत में कीमत 4,999 रुपये है
  • GOQii Vital 4 को Amazon और GOQii ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है
  • GOQii Vital 4 में 17 व्यायाम मोड हैं

GOQii Vital 4 में विभिन्न ऐप्स के द्वारा आने वाली नोटिफिकेशन भी देखी जा सकती हैं

GOQii की ओर से GOQii Vital 4 लेटेस्ट फिटनेस बैंड लॉन्च किया गया है। इस फिटनेस बैंड में SpO2 मॉनिटर दिया गया है और यूजर की दिनभर एक्टिविटी जैसे कि स्टेप्स, दूरी, खर्च की गई कैलोरी और सक्रिय समय भी मापता है। इसमें 24x7 हर्ट रेट मॉनिटरिंग व 7 दिन की बैटरी लाइफ दी गई है। GoQii Vital 4 में 17 एक्सर्साइज मोड हैं और छोटी स्क्रीन पर बेहतर तरीके से देख पाने के लिए इसमें AMOLED कलर डिस्पले दिया गया है। गैजेट में IP68 रेटिंग का डस्ट और वॉटर रिसिस्टेंस भी दिया गया है।
 

GOQii Vital 4 price in India, sale

नये GOQii Vital 4 की भारत में कीमत 4,999 रुपये है। यह अमेजॉन से खरीदा जा सकता है और GOQii ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध है। यह फिटनेस बैंड ब्लैक, पर्पल और रेड सिलिकॉन बैंड ऑप्शन के साथ आता है।
 

GOQii Vital 4 features

फीचर्स की बात करें तो GOQii Vital 4 को GOQii app से कनेक्ट करने के बाद यह स्मार्टफोन में विस्तृत रूप में डेटा प्रस्तुत करता है और साथ ही पर्सनल कोचिंग भी देता है। यह डिवाइस आपके बल्ड ऑक्सीजन (SpO2), हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को मापता है। इसमें वॉक, रन, वर्कआउट, साइकलिंग, वॉलीबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, डान्स, बास्केटबॉल, क्रिकेट, योगा, रिलेक्सेशन, सिट-अप, सॉक्कर, क्लाइम्बिंग, एरोबिक्स और जम्पिंग रोप जैसी 17 एक्सर्साइज दी गई हैं। इसमें 7 दिन की बैटरी लाइफ दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फिटनेस बैंड सभी फंक्शन्स के चलते हुए भी 3 से 4 दिन तक निकाल सकता है। इस अवधि को 'लगातार हर्ट रेट मॉनिटर' और तापमान मॉनिटर मोड से बंद करने के पश्चात् 7 से 8 दिन तक बढाया जा सकता है।

इसमें AMOLED कलर डिस्पले दी गई है जिसमें 120x120 पिक्सल रिजोल्यूशन है। डिवाइस को IP68 सर्टिफिकेशन भी दी गई है ताकि धूल और पानी से प्रभावरहित रखा जा सके। इसमें अन्य फीचर्स जैसे म्यूजिक फाइंडर, फोन फाइंडर और मैसेज, कॉल व चैट ऐप्स के लिए नोटिफिकेशन भी दी गई है। साथ ही इसमें सामयिक अपडेट, अलार्म और रिमाइंडर भी सेट करने का ऑप्शन दिया गया है। GOQii app के द्वारा वॉच फेस की एक रेंज भी उपलब्ध करवाई गई है।
Advertisement

संपादक की ओर से: इस लेख से पहले प्रकाशित हुए एक संबंधित लेख में बताया गया था कि GOQii Vital 4 ब्लड ग्लूकोज स्तर को भी मापती है जो कि एक त्रुटि थी। लेख की उस गलती के लिए खेद है।
संबद्ध लिंक स्वतः उत्पन्न हो सकते हैं- विवरण के लिए हमारी नैतिक कथनी देखें।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.