Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ

Wear OS 7 में अब अपडेट्स लाइव देखे जा सकेंगे जैसे कि एंड्रॉयड में नजर आते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जून 2026 09:42 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने Gemini Intelligence AI फीचर्स को भी इसमें जोड़ा है।
  • नए ओएस के साथ एक से दूसरे डिवाइस में ऑडियो स्विच करना आसान होगा।
  • Wear OS 7 में फुल स्क्रीन टाइल अब नहीं दिखेंगे।

Pixel Watch यूजर्स को अब नया ऑपरेटिंग सिस्टम Wear OS 7 अपनी स्मार्टवॉच के लिए मिलना शुरू हो गया है।

Photo Credit: Google

Google Wear OS 7 रोलआउट कंपनी ने शुरू कर दिया है। Pixel Watch यूजर्स को अब नया ऑपरेटिंग सिस्टम Wear OS 7 अपनी स्मार्टवॉच के लिए मिलना शुरू हो गया है। यह नया OS वर्जन पहली जेनरेशन में नहीं मिलेगा। नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Pixel Watch 2, Pixel Watch 3, और Pixel Watch 4 को संगत बताया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने नए ओएस के माध्यम से न सिर्फ नए फीचर्स जोड़े हैं, बल्कि बैटरी लाइफ को बढ़ाने का दावा भी इसके साथ किया गया है। आइए जानते हैं Wear OS 7 के साथ Pixel Watch यूजर्स को क्या मिलने वाला खास। 

Pixel Watch के लिए कंपनी ने Wear OS 7 का रोलआउट शुरू कर दिया है। यह एकदम से सभी डिवाइसेज पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध न होकर धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से बताया है कि नए ओएस में कौन से फीचर्स पिक्सल वॉच यूजर्स को मिलने वाले हैं। Wear OS 7 में फ्ल स्क्रीन टाइल अब नहीं दिखेंगे जिनकी जगह विजेट्स आने वाले हैं जो एंड्रॉयड विजेट्स के जैसे दिखते हैं। दावा किया गया है कि नया ओएस बैटरी लाइफ को 10 प्रतिशत तक बढ़ा देगा। 

Advertisement

Wear OS 7 में अब अपडेट्स लाइव देखे जा सकेंगे जैसे कि एंड्रॉयड में नजर आते हैं। उदाहरण के लिए अगर यूजर स्मार्ट ग्लासेस से कोई फोटो लेता है तो वह सीधे स्मार्टवॉच की स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। इसी तरह ऑडियो फीचर्स की बात करें तो नए ओएस के साथ एक से दूसरे डिवाइस में स्विच करना आसान होगा। यानी स्पीकर से हेडफोन में आसानी से स्विच किया जा सकेगा। 

इसी के साथ कंपनी ने Gemini Intelligence AI फीचर्स को भी इसमें जोड़ा है। Create My Widget की मदद से यूजर्स पर्सनलाइज डैशबोर्ड बना सकते हैं, वो भी वॉइस कमांड देकर। सिंगल वॉइस कमांड से ऐप कई तरह के काम खुद ही कर सकेंगे। वॉयस असिस्टेंट को जीमेल का एक्सेस भी दिया गया है जिससे कि यूजर को पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा। 
 

 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Premium design with domed display
  • Actua 360 display is bright
  • Consistent and customisable Wear OS UI
  • New pin based charging is fast
  • Accurate health-tracking
  • Solid GPS connectivity
  • Fast charging
  • Bad
  • No cellular connectivity option in India
  • Fiddly strap mounting mechanism
  • Very limited strap options
  • No on-demand SpO2 measurement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

41mm

Compatible OS

Android

Dial Shape

Round

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.