Fastrack ने लॉन्‍च की ‘सस्‍ती’ स्‍मार्टवॉच Reflex Beat+, जानें इसकी खूबियां और दाम

Fastrack Reflex Beat+ : यूजर्स नोटिफ‍िकेशन अलर्ट पा सकते हैं और स्‍मार्टवॉच से कॉल रिजेक्‍ट कर सकते हैं। मौसम से जुड़ी जानकारियां भी यह स्‍मार्टवॉच प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 17:21 IST
ख़ास बातें
  • फास्‍ट्रैक ने किफायती स्‍मार्टवॉच मार्केट में रखा कदम
  • इसे ढेरों फीचर्स से लैस किया गया है
  • यह स्‍मार्टवॉच 5 दिनों की बैटरी लाइफ ऑफर करती है

इसे एमेजॉन फैशन स्‍टोर से खरीदा जा सकता है। स्‍मार्टवॉच को 5 कलर ऑप्‍शंस बेज, लेट रेड, ब्लैक, ऑलिव ग्रीन और डार्क टील में लाया गया है।

घड़ि‍यों का मतलब अब स्‍मार्टवॉच (SmartWatch) होने लगा है। आजकल लोगों की कलाइयों पर स्‍मार्टवॉच बढ़ती जा रही हैं। यूथ खासतौर पर इन्‍हें पहन रहे हैं। यही वजह है कि किफायती स्‍मार्ट वियरेबल्‍स का बाजार भारत में रफ्तार पकड़ रहा है और कई जाने-माने नाम भी इसमें उतर रहे हैं। फास्‍ट्रैक (Fastrack) ऐसी ही कंपनी है। इसे देश के बड़े यूथ और एक्सेसरीज ब्रैंड के तौर पर पहचाना जाता है। कंपनी ने 'रिफ्लेक्स बीट प्‍लस' (Reflex Beat+) के नाम से किफायती स्‍मार्टवॉच को लॉन्‍च किया है। 1.69 इंच के UltraVu डिस्प्ले वाली इस स्मार्टवॉच में 60hz का रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। और किन फीचर्स से लैस है यह ‘घड़ी', क्‍या हैं दाम, आइए जानते हैं। 
 

Fastrack Reflex Beat+ के भारत में दाम और उपलब्‍धता

फास्‍ट्रैक रिफ्लेक्स बीट प्‍लस को भारत में 1,495 रुपये में लॉन्‍च प्राइस में उतारा गया है। दावा कि यह स्‍मार्टवॉच 5 दिनों की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। कैमरा कंट्रोल और म्‍यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी इस स्‍मार्टवॉच में मिलते हैं। यूजर्स नोटिफ‍िकेशन अलर्ट पा सकते हैं और स्‍मार्टवॉच से कॉल रिजेक्‍ट कर सकते हैं। मौसम से जुड़ी जानकारियां भी यह स्‍मार्टवॉच प्रदान करती है। इसे एमेजॉन फैशन स्‍टोर से खरीदा जा सकता है। इसे 5 कलर ऑप्‍शंस बेज, लेट रेड, ब्लैक, ऑलिव ग्रीन और डार्क टील में लाया गया है। 
Advertisement
 

Fastrack Reflex Beat+ के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

इस स्‍मार्टवॉच में 1.69-इंच का UltraVu डिस्प्ले दिया गया है। यूजर्स को 60 से ज्‍यादा स्पोर्ट मोड मिलते हैं। यूजर्स को हार्ट रेट मॉनिटर, फीमेल हेल्थ मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और SpO2 मॉनिटर जैसे जरूरी फीचर्स भी मिल जाते हैं यानी ये स्‍मार्टवॉच यूजर के हार्ट रेट को मॉनिटर कर सकती है। ऑक्‍सीजन लेवल को ट्रैक कर सकती है। 

दावा है कि स्‍मार्टवॉच का डिस्‍प्‍ले यूजर्स को अच्‍छा एक्‍सपीरियंस देता है। इसका सिल‍िकॉन स्‍ट्रैप कलाई पर अच्‍छे से फ‍िट हो जाता है। वॉच को IP68 रेटिंग दी गई है यानी यह काफी हद तक पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बची रह सकती है। यूजर्स को 100 से ज्‍यादा क्‍लाउड वॉच फेस मिलते हैं। 
Advertisement

इस लॉन्‍च पर टाइटन के सीओओ वेयरेबल्स डिजिटल हेल्थ इनोवेटर, रवि कुप्पुराज ने कहा कि हम एमेजॉन फैशन के साथ एक विशेष साझेदारी में किफायती वियरेबल सेगमेंट में रिफ्लेक्स बीट+ की पेशकश कर रोमांचित हैं। उन्‍होंने कहा कि स्‍मार्टवॉच अब देशभर के यूजर्स की जरूरत बन गई हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: smartwatch, Fastrack Reflex Beat, Reflex Beat, Amazon
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.