55 घंटे तक बैटरी लाइफ वाले Dyson OnTrac हेडफोन भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

भारत में Dyson OnTrac की कीमत 44,900 रुपये है। यह डायसन इंडिया वेबसाइट और देश भर में डायसन डेमो स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 21:55 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Dyson OnTrac की कीमत 44,900 रुपये है
  • हेडफोन चार कलर ऑप्शन में पेश किए हैं
  • ये हेडफोन MyDyson ऐप के साथ कंपेटिबल हैं

Photo Credit: Dyson

Dyson OnTrac हेडफोन सोमवार को भारत में लॉन्च किए गए। हेडफोन को इस साल जुलाई में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। इन हेडफोन में CNC सिरेमिक या एनोडाइज्ड एल्यूमीनियम कैप के साथ एल्यूमीनियम बॉडी है। ईयरकप और कुशन अलग-अलग कलर ऑप्शन में कस्टमाइज किए जा सकते हैं। ये 40dB तक एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। दावा किया गया है कि हेडफोन एक बार चार्ज करने पर 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने में सक्षम हैं।
 

Dyson OnTrac Price in India, Availability

भारत में Dyson OnTrac की कीमत 44,900 रुपये है। यह डायसन इंडिया वेबसाइट और देश भर में डायसन डेमो स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। हेडफोन चार कलर ऑप्शन में पेश किए हैं - सीएनसी एल्युमीनियम, सीएनसी ब्लैक निकेल, सिरेमिक सिनाबार और सीएनसी कॉपर। यूजर्स ईयर कुशन और बाहरी कैप को कस्टमाइज कर सकते हैं, जो सात अलग-अलग रंगों में उपलब्ध हैं।
Advertisement
 

Dyson OnTrac Specifications, Features

Dyson OnTrac हेडफोन 40mm नियोडिमियम ड्राइवर्स से लैस हैं जो 6Hz और 21KHz के बीच साउंड को सपोर्ट करते हैं। ये 40dB ANC तक भी सपोर्ट करते हैं, जिसे ईयर कप पर डबल-टैप जेस्चर का यूज करके ऑन और ऑफ किया जा सकता है। ये एक हेड डिटेक्शन फीचर से लैस हैं, जो ईयरकप को हटाकर और वापस पहने जाने पर अपने आप म्यूजिक को रोक या चालू कर देता है।

ये हेडफोन MyDyson ऐप के साथ कंपेटिबल हैं, जो यूजर्स को तीन कस्टम EQ मोड - बेस बूस्ट, न्यूट्रल और एन्हांस्ड में से चुनने की अनुमति देता है। दावा किया गया है कि डुअल बीम-फॉर्मिंग इनबिल्ट माइक्रोफोन क्लीयर आवाज प्रदान करते हैं। डायसन ऑनट्रैक प्ले, पॉज, स्किप, फास्ट फॉरवर्ड और रिवाइंड ट्रैक्स या वॉयस कमांड के लिए होल्ड करने जैसे टच कंट्रोल्स को सपोर्ट करता है।
Advertisement

कहा जाता है कि डायसन ऑनट्रैक हेडफोन एक बार चार्ज करने पर 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। ग्राहक यूएसबी-ए ट्रैवल एडेप्टर किट अलग से खरीद सकते हैं। 10 मिनट के क्विच चार्ज के साथ, हेडफोन 2.5 घंटे तक प्लेबैक देने का दावा करता है, जबकि 30 मिनट के चार्ज के साथ 9.5 घंटे तक का यूसेज मिलने का दावा किया गया है।

Dyson OnTrac हेडफोन एल्यूमीनियम बिल्ड के साथ आता है, जबकि कैप सीएनसी सिरेमिक या एनोडाइज्ड एल्यूमीनियम से बने हैं। ईयर कुशन माइक्रोफाइबर मटेरियल से बने हैं। हेडफोन का वजन 451 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

Over-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

Wireless

टाइप

Headphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.