पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

Deepinder Goyal की कंपनी Temple ने BrainFlow को लेकर नई स्टडी शेयर की है। रिसर्च में कनपटी पर पहने जाने वाले वियरेबल की ब्रेन ब्लड फ्लो से जुड़े बदलाव ट्रैक करने की क्षमता जांची गई।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 सितंबर 2026 09:50 IST
ख़ास बातें
  • Temple के BrainFlow वियरेबल पर हुई नई रिसर्च स्टडी
  • 44 लोगों के 60 सेशन के डेटा पर हुई जांच
  • ब्रेन सिग्नल से मिला अच्छा कॉरिलेशन, आगे और रिसर्च जरूरी

Deepinder Goyal की Temple टेक्नोलॉजी ब्रेन ब्लड फ्लो ट्रैक करने की कोशिश

Zomato के फाउंडर Deepinder Goyal की कंपनी Temple ने अपने छोटे वियरेबल डिवाइस की BrainFlow टेक्नोलॉजी को लेकर नई रिसर्च शेयर की है। यह डिवाइस सिर की कनपटी के पास से सिग्नल लेकर दिमाग में ब्लड फ्लो से जुड़े बदलावों को ट्रैक करने की कोशिश करता है। नई स्टडी में 44 स्वस्थ युवाओं के 60 सेशन का डेटा इस्तेमाल किया गया और BrainFlow से मिले सिग्नल की तुलना एक खास ऑप्टिकल तकनीक से की गई। रिसर्च में BrainFlow का संबंध स्कैल्प की तुलना में ब्रेन के ब्लड-वॉल्यूम सिग्नल से ज्यादा मजबूत पाया गया। हालांकि, यह अभी प्रीप्रिंट स्टडी है और इसे पीयर रिव्यू नहीं किया गया है।

Temple BrainFlow में क्या खास है?

Temple एक छोटा वियरेबल डिवाइस है, जिसे सिर की कनपटी के पास पहना जाता है। इसमें BrainFlow नाम की टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसका मकसद शरीर में होने वाले बदलावों के दौरान ब्रेन के ब्लड फ्लो से जुड़े सिग्नल को लगातार ट्रैक करना है। गोयल ने अब इस टेक्नोलॉजी को लेकर नई रिसर्च शेयर की है। यह Temple BrainFlow की दूसरी वैलिडेशन स्टडी बताई गई है। इसमें यह जांचने की कोशिश की गई कि डिवाइस से मिलने वाला सिग्नल वास्तव में ब्रेन से जुड़े बदलावों को कितनी अच्छी तरह पकड़ता है।

Advertisement

इस रिसर्च में 44 स्वस्थ युवाओं के कुल 60 सेशन का डेटा इस्तेमाल किया गया। टेस्ट के दौरान लोगों की बॉडी पोजिशन में अलग-अलग बदलाव किए गए। इनमें 30 डिग्री हेड-डाउन टिल्ट, खड़े होने से स्क्वाट की स्थिति में जाना और खड़े होने से लेटने की स्थिति में जाना शामिल था।

इसके बाद Temple के Brain Flow Index यानी Temple-BF से मिले सिग्नल की तुलना TD-NIRS नाम की तकनीक से की गई। यह तकनीक ब्रेन के अंदर और स्कैल्प की सतह के पास होने वाले ब्लड-वॉल्यूम बदलावों के सिग्नल को अलग-अलग देखने में मदद करती है।

ब्रेन सिग्नल के साथ मिला ज्यादा मजबूत संबंध

रिसर्च में BrainFlow और ब्रेन से जुड़े ब्लड-वॉल्यूम सिग्नल के बीच अच्छा संबंध देखने को मिला। हेड-डाउन टिल्ट टेस्ट में दोनों के बीच मीडियन कॉरिलेशन 0.912 रहा। वहीं स्टैंड-टू-स्क्वाट में यह 0.843 और स्टैंड-टू-सुपाइन यानी खड़े होने से लेटने की स्थिति में 0.839 रहा।

Advertisement

इसके मुकाबले स्कैल्प से जुड़े सिग्नल के साथ कॉरिलेशन क्रमशः 0.494, 0.700 और 0.767 रहा। यानी तीनों टेस्ट में BrainFlow का संबंध ब्रेन-लेयर सिग्नल के साथ स्कैल्प-लेयर सिग्नल की तुलना में ज्यादा मजबूत था। हालांकि, ब्रेन और स्कैल्प के बीच यह अंतर हर टेस्ट में स्टैटिस्टिकली सिग्निफिकेंट नहीं था।

क्या Temple सीधे दिमाग को स्कैन करता है?

रिसर्च में BrainFlow को ब्रेन में होने वाले ब्लड फ्लो से जुड़े बदलावों के एक संभावित मार्कर के तौर पर देखा गया है। लेकिन पेपर में खुद कहा गया है कि यह साबित करने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है कि कनपटी से मिलने वाला सिग्नल कितनी हद तक खास तौर पर ब्रेन से ही आ रहा है। रिसर्चर्स के मुताबिक आगे की स्टडी में ज्यादा फ्लो-सेंसिटिव रेफरेंस और शरीर के दूसरे सिस्टम से जुड़े सिग्नल की ज्यादा व्यापक मॉनिटरिंग की जरूरत होगी।

Advertisement

भारत में कब आएगा Temple?

Temple को भारत में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है, लेकिन फिलहाल इसकी कोई पक्की पब्लिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। फाउंडर दीपिंदर गोयल ने पहले कहा था कि लिमिटेड लॉन्च एडिशन की शिपिंग 2026 के अंत से पहले शुरू हो सकती है। अब कंपनी प्री-ऑर्डर की तारीख को लेकर कुछ चीजों के क्लियर होने का इंतजार कर रही है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.