CMF Buds 2a, Buds 2 और Buds 2 Plus लॉन्च, 14 घंटे चलेगी बैटरी नहीं रहेगी बार बार चार्ज करने की टेंशन

CMF ने भारतीय बाजार में CMF Buds 2a, CMF Buds 2 और CMD Buds 2 Plus TWS ईयरबड्स सोमवार को लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2025 10:46 IST
ख़ास बातें
  • CMF Buds 2a में 12.4 मिमी बायो फाइबर ड्राइवर दिए गए हैं।
  • CMF Buds 2 में डायरेक ऑप्टियो ट्यूनिंग के साथ 11 मिमी PMI ड्राइवर हैं।
  • CMF Buds 2 Plus में LDAC सपोर्ट के साथ 12 मिमी LCP ड्राइवर हैं।

CMF Buds 2a में 12.4 मिमी बायो फाइबर ड्राइवर हैं।

Photo Credit: CMF

CMF ने भारतीय बाजार में CMF Buds 2a, CMF Buds 2 और CMD Buds 2 Plus TWS ईयरबड्स सोमवार को लॉन्च कर दिए हैं। ये ईयरबड्स 50dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) का सपोर्ट करते हैं। ईयरबड्स केस के साथ मिलकर 61 घंटे से ज्यादा घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। नए ईयरबड्स नथिंग एक्स ऐप के साथ कंपेटिबल हैं और ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी का सपोर्ट करते हैं। आइए CMF Buds 2a, Buds 2 और Buds 2 Plus TWS के बारे में विस्तार से जानते हैं।


CMF Buds 2a, Buds 2, Buds 2 Plus Price


भारतीय बाजार में CMF Buds 2a की कीमत 2,199 रुपये है, जबकि CMF Buds 2 की कीमत 2,699 रुपये और CMF Buds 2 Plus की कीमत 3,299 रुपये है। इन ईयरबड्स की बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होगी। CMF Buds 2a और Buds 2 को डार्क ग्रे और ऑरेंज शेड में पेश किया गया है। पहला अतिरिक्त लाइट ग्रे शेड में आता है, जबकि Buds 2 लाइट ग्रीन कलर में आता है। जबकि CMF Buds 2 Plus ब्लू और लाइट ग्रे कलर ऑप्शन में आता है।


CMF Buds 2a, Buds 2, Buds 2 Plus Features


CMF Buds 2a में 12.4 मिमी बायो फाइबर ड्राइवर हैं, जिनमें डायरेक ट्यूनिंग है। वहीं CMF Buds 2 में डायरेक ऑप्टियो ट्यूनिंग के साथ 11 मिमी PMI ड्राइवर और N52 मैग्नेट हैं। वहीं CMF Buds 2 Plus में LDAC सपोर्ट और हाई-रेज वायरलेस ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ 12 मिमी LCP ड्राइवर हैं। ये प्योर टोन ऑडियोमेट्री टेस्ट के जरिए कस्टमाइज्ड पर्सनल साउंड हियरिंग प्रोफाइल का सपोर्ट करते हैं। Buds 2a 42dB ANC तक सपोर्ट करता है और ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ आता है। जबकि CMF Buds 2 48dB हाइब्रिड ANC तक सपोर्ट करता है और Buds 2 Plus स्मार्ट अडेप्टिव मोड के साथ 50dB ANC तक सपोर्ट करता है।

CMF Buds 2 सीरीज के सभी नए TWS ईयरबड्स विंड नॉयज रिडक्शन 3.0, अल्ट्रा बेस टेक्नोलॉजी 2.0 और कॉल नॉयज रिडक्शन फीचर से लैस हैं। CMF Buds 2a में क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ 4HD माइक हैं, जबकि अन्य दोनों मॉडल में 6 HD माइक यूनिट हैं, जिनमें से प्रत्येक में क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी 3.0 है। तीनों ईयरबड्स स्पैटियल ऑडियो इफेक्ट का भी सपोर्ट करते हैं। CMF Buds 2 सीरीज के TWS इयरफोन 110ms तक के लो-लेटेंसी मोड का सपोर्ट करते हैं। ईयरबड्स नथिंग एक्स ऐप के साथ कंपेटिबल हैं और ड्यूल-डिवाइस कनेक्टिविटी का सपोर्ट करते हैं। CMF Buds में धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग है, जबकि Buds 2a और Buds 2 Plus में IP55 रेटिंग है।
Advertisement

बैटरी बैकअप
तीनों TWS ईयरबड्स के केस में 460mAh की बैटरी दी गई है। CMF Buds 2a में ईयरबड में 43mAh की बैटरी है, जबकि Buds 2 और Buds 2 Plus में 53mAh की बैटरी है। ANC के बिना CMF Buds 2a ईयरबड्स 8 घंटे तक चल सकते हैं और केस के साथ लगभग 35.5 घंटे तक चल सकते हैं। 10 मिनट के क्विक चार्ज में 5.3 घंटे तक प्लेबैक मिलता है। CMF Buds 2 एक बार चार्ज होकर 13.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है और केस के साथ 55 घंटे तक चलता है। 10 मिनट का क्विक चार्ज 7.3 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करता है। वहीं CMF Buds 2 Plus एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे तक चलता है और केस के साथ 61.5 घंटे तक चलता है। 10 मिनट के क्विक चार्ज के साथ 8.3 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  7. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  8. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.