मात्र 2,999 रुपये में Zebronics Zeb-Iconic Lite स्मार्टवॉच लॉन्च, हेल्थ और स्पोर्ट्स के लिए बेस्ट, 1 चार्ज में निभाएगी 5 दिन साथ

Zebronics Zeb-Iconic Lite की कीमत 2,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए Zebronics स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2023 17:32 IST
ख़ास बातें
  • कीमत की बात की जाए तो Zebronics Zeb-Iconic Lite की कीमत 2,999 रुपये है।
  • Zebronics Zeb-Iconic Lite एक बार चार्ज होकर 5 दिनों तक चल सकती है।
  • Zebronics ने नई स्मार्टवॉच Zebronics Zeb-Iconic Lite लॉन्च की है।

Photo Credit: Amazon

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी Zebronics ने मार्केट में एक नई स्मार्टवॉच Zebronics Zeb-Iconic Lite लॉन्च की है। Zebronics ने बीते साल वायरलेस ईयरबड्स और स्मार्टवॉच लॉन्च की थीं। बीते साल कंपनी ने जून में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Zebronics Drip स्मार्टवॉच को लॉन्च किया था। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Zebronics द्वारा लॉन्च की गई नई स्मार्टवॉच कैसी है।
 

Zebronics Zeb-Iconic Lite की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Zebronics Zeb-Iconic Lite की कीमत 2,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए Zebronics स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है। इसके अलावा वॉच का सिलिकॉन बैंड Gold-Blue, Silver और Black जैसे तीन कलर्स में उपलब्ध है। यह वॉच अतिरिक्त रूप से मैटल वर्जन में पेश की जाती है।
 

Zebronics Zeb-Iconic Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Zebronics Zeb-Iconic Lite में मैटल बॉडी के साथ 1.78 इंच की AMOLED स्क्रीन है। इसकी 2.5D कर्व्ड स्क्रीन किसी भी मौसम में बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है। इसके अलावा यह ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले सपोर्ट भी प्रदान करती है। इसके इंटरफेस में ड्यूल मीनू UI और 11 प्रोग्रामेबल वॉच फेस हैं जो कि 100 से ज्यादा हैं।

बैटरी की बात की जाए तो यह Smartwatch एक बार चार्ज होकर 5 दिनों तक चल सकती है। Zeb Iconic-Lite में ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस एसिस्टेंट जैसे कि iOS Siri और Android Google Assistant भी दिया गया है। इसके अलावा इस वॉच में कैलकुलेटर, कैमरा शटर, म्यूजिक कंट्रोल और दो बिल्ट इन गेम्स शामिल हैं।

इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा बिल्ट इन स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं जो कि स्पोर्ट्स लवर्स के बहुत काम आते हैं। इसके अलावा इसमें IP67 वाटरप्रूफ रेटिंग है जो कि इसे कहीं भी इस्तेमाल के लायक बनाती है। इस स्मार्टवॉच को Zeb-FIT 20 ऐप के साथ इस्तेमाल किया जाता है जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर ही एक्सेस प्रदान कर सकती है। सेफ्टी और हेल्थ फीचर्स की बात की जाए तो इस वॉच में हार्ट रेट, SPO2 ट्रैक, बीपी मॉनिटरिंग, पेडोमीटर, कैलोरी काउंटर, स्लीप मॉनिटर और मैडेटिएटिव ब्रीदिंग हेल्थ मॉनिटरिंग क्षमता मिलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cheapest Smartwatch

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  2. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  5. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  7. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  9. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  10. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.