Boult ने ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च की Striker Plus स्मार्टवॉच, प्राइस 1,299 रुपये

इस स्मार्टवॉच को Black, Blue, White और Emerald कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसे कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जुलाई 2023 22:27 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टवॉच में 1.39 इंच सर्कुलर डिस्प्ले HD रिजॉल्यूशन के साथ है
  • इसे Boult की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है
  • इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 और एक माइक्रोफोन और स्पीकर हैं

इसमें AI वॉयस असिस्टेंस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है

पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टवॉच का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट की एक प्रमुख कंपनी Boult ने Striker Plus स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसमें 1.39 इंच सर्कुलर डिस्प्ले HD रिजॉल्यूशन के साथ है। इसके अलावा ब्लूटूथ कॉलिंग और हार्ट रेट सेंसर, SpO2 सेंसर और स्लीप मॉनिटर जैसे स्मार्ट हेल्थ मॉनिटर्स मौजूद हैं। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 और एक माइक्रोफोन और स्पीकर हैं। इस स्मार्टवॉच का फ्रेम जिंक अलॉय का है। इस स्मार्टवॉच का प्राइस 1,299 रुपये है और इसे Boult की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसे Black, Blue, White और Emerald कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें राउंड डायल और एक क्राउन बटन है। इसमें 1.39 इंच HD डिस्प्ले और 350 निट्स की ब्राइटनेस है। यह क्रिकेट, रनिंग, बास्केटबॉल, साइक्लिंग, योगा और स्विमिंग जैसे 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स की ट्रैकिंग को सपोर्ट करती है। इसमें AI वॉयस असिस्टेंस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
Advertisement

इस वर्ष की पहली तिमाही में देश में 2.5 करोड़ से अधिक वियरेबल डिवाइसेज की शिपमेंट हुई थी। यह पिछले वर्ष की तुलना में 80.9 प्रतिशत अधिक है। इस सेगमेंट में स्मार्टवॉच (बेसिक और एडवांस्ड सहित) सबसे तेजी से बढ़ने वाली कैटेगरी रही। इसमें लगभग 1.04 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट हुई, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 178 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ है। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के मंथली वियरेबल डिवाइस ट्रैकर के अनुसार, पहली तिमाही में पिछले वर्ष की चौथी तिमाही की तुलना में ग्रोथ लगभग फ्लैट रही है। IDC ने बताया था, "सप्लाई बढ़ने, कम इनवेंटरी, नए लॉन्च से ग्रोथ में तेजी आई है।" इसके अलावा देश की कई फर्मों के इस सेगमेंट में प्रोडक्ट्स लॉन्च करने से एवरेज सेलिंग प्राइसेज कम हुए हैं। 

स्मार्टवॉच की कैटेगरी के बारे में IDC की रिसर्च मैनेजर (क्लाइंट डिवाइसेज), Upasana Joshi ने कहा था, "मेटल स्ट्रैप्स/केसिंग, सर्कुलर डायल्स, रग्ड फिनिश और बेहतर डिजाइन के साथ कई प्रकार की स्मार्टवॉचेज आ रही हैं। इनमें डिजिटल पेमेंट ऑप्शंस, LTE जैसे एडवांस्ड फीचर्स को जोड़ा जा रहा है। इससे नए स्मार्टवॉच कस्टमर्स के साथ ही इस कैटेगरी में दोबारा खरीदारी करने वालों की संख्या बढ़ी है।" इस वर्ष स्मार्टवॉच का मार्केट पांच करोड़ यूनिट्स से ज्यादा का हो सकता है। यह पिछले वर्ष लगभग 3.07 करोड़ यूनिट्स का था। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, Blue, White, and Emerald

Display Size

44mm

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.