boAt ने बच्चों के लिए लॉन्च की Wanderer Smart स्मार्टवॉच; इसमें है कैमरा, 4G SIM और GPS सपोर्ट

boAt Wanderer Smart सनशाइन येलो, स्काई ब्लू और कैंडी पिंक कलर ऑप्शन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अगस्त 2024 20:09 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच की शिपिंग 22 अगस्त से शुरू होगी
  • boAt की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
  • रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग और जियो-फेंसिंग के लिए डिवाइस GPS के साथ आता है

boAt Wanderer Smart को भारत में 4,999 रुपये में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: boAt

boAt ने भारत में बच्चों के लिए एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है, जिसका मॉडल नेम Wanderer Smart है। इस स्मार्टवॉच को खास तौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस 4G और Wi-Fi कनेक्टिविटी, रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग के लिए बिल्ट-इन GPS और 1.4-इंच HD टच डिस्प्ले के साथ आता है। इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग प्राप्त होने का दावा किया गया है, साथ ही Wanderer Smart को एक्टिव प्ले को अच्छे से ट्रैक करने के लिए बनाया गया है। स्क्रीन के टॉप पर 2-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जो दो-तरफा वीडियो और वॉयस कॉल सपोर्ट करता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि बच्चे अपने माता-पिता के साथ कनेक्टेड रहें। चलिए boAt Wanderer Smart की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

boAt Wanderer Smart price in India, availability

boAt Wanderer Smart को भारत में 4,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। किड्स स्मार्टवॉच (Kids Smartwatch) सनशाइन येलो, स्काई ब्लू और कैंडी पिंक कलर ऑप्शन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, स्मार्टवॉच की शिपिंग 22 अगस्त से शुरू होगी।
 

boAt Wanderer Smart specifications, features

boAt Wanderer Smart को खास बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है, जो बच्चों को माता-पिता से हमेशा कनेक्टेड रखने के लिए Wi-Fi के साथ-साथ 4G सिम कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसमें 1.4 इंच का HD टच डिस्प्ले मिलता है। बच्चों के साथ सबसे बड़ी परेशानी डिवाइस के टूट-फूट या उसके पानी से खराब होने का डर होता है, जिसके लिए स्मार्टवॉच को IP68 रेट किया गया है।

माता-पिता को अपने बच्चे की एक्टिविटी पर नजर रखने में मदद करने के लिए स्मार्टवॉच में कई सेफ्टी और ट्रैकिंग फीचर्स शामिल हैं। यह रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग और सुरक्षित क्षेत्र निर्धारित करने के लिए जियो-फेंसिंग के लिए बिल्ट-इन GPS के साथ आता है। डिवाइस फिजिकल एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए स्टेप ट्रैकिंग भी प्रदान करता है और इसमें स्टडी मोड, रिमोट कैमरा एक्सेस और अन्नोन कॉल रेस्ट्रिक्शन जैसे अहम पेरेंटल कंट्रोल्स शामिल हैं। 
Advertisement

boAt Wanderer Smart किड्स स्मार्टवॉच पर 2-मेगापिक्सल कैमरा भी मिलता है, जो वीडियो और वॉयस कॉल की अनुमति देता है। 2 दिनों तक की बैटरी लाइफ के दावे के साथ, boAt Wanderer Smart यह सुनिश्चित करता है कि बच्चे पूरे दिन माता-पिता के साथ कनेक्टेड रहें। इसमें आपात स्थिति के लिए एक SoS अलर्ट, अलार्म, टाइमर और "फाइंड माई वॉच" फंक्शन शामिल है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.