boAt ने लॉन्च की 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट वाली Storm Infinity स्मार्टवॉच, कीमत Rs 1,299

boAt Storm Infinity स्मार्टवॉच Active Black, Brown, Cherry Blossom, Deep Blue, Jade Gold, Silver Mist, Sports Black और Sports Green जैसे 8 कलर ऑप्शन में आती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मार्च 2025 19:35 IST
ख़ास बातें
  • boAt Storm Infinity की भारत में कीमत 1,299 रुपये रखी गई है
  • यह Amazon, Flipkart और boAt की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • Storm Infinity में 1.83-इंच का रेक्टेंगुलर डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: boAt

boAt ने भारत में अपनी नई Storm Infinity स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच 1.83-इंच डिस्प्ले, 100+ स्पोर्ट्स मोड और SOS अलर्ट जैसी खासियतों के साथ आती है। इसमें Bluetooth कॉलिंग, हेल्थ ट्रैकिंग और ASAP चार्जिंग जैसी प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें SOS मोड दिया गया है, जिससे इमरजेंसी में कॉन्टैक्ट्स को तुरंत अलर्ट भेजा जा सकता है। स्मार्टवॉच Find My Device फीचर भी सपोर्ट करती है, जिससे स्मार्टफोन को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।
 

boAt Storm Infinity price in India, availabilty

boAt Storm Infinity की भारत में कीमत 1,299 रुपये रखी गई है। यह Amazon, Flipkart और boAt की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टवॉच Active Black, Brown, Cherry Blossom, Deep Blue, Jade Gold, Silver Mist, Sports Black और Sports Green जैसे 8 कलर ऑप्शन में आती है।
Advertisement
 

boAt Storm Infinity specifications, features

Storm Infinity में 1.83-इंच का रेक्टेंगुलर डिस्प्ले दिया गया है, जो 240x284 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 500nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें Flick-to-Wake जेस्चर सपोर्ट है, जिससे कलाई हिलाते ही स्क्रीन ऑन हो जाती है। स्मार्टवॉच में नायलॉन स्ट्रैप और राइट साइड पर रोटेटिंग क्राउन दिया गया है, जिससे इसका यूजर इंटरफेस आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

boAt Storm Infinity में इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन के साथ Bluetooth कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें SOS मोड दिया गया है, जिससे इमरजेंसी में कॉन्टैक्ट्स को तुरंत अलर्ट भेजा जा सकता है। वॉच Find My Device फीचर भी सपोर्ट करती है, जिससे स्मार्टफोन को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।
Advertisement

इस स्मार्टवॉच में 100+ स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग, मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग और गाइडेड ब्रीदिंग एक्सरसाइज जैसे कई हेल्थ-फोकस्ड फीचर्स मिलते हैं।

boAt का दावा है कि Storm Infinity 20 दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकती है, जबकि हेवी यूसेज में 15 दिन तक चलेगी। इसमें 550mAh बैटरी दी गई है, जो ASAP चार्ज टेक्नोलॉजी की मदद से सिर्फ 60 मिनट में 100% चार्ज हो जाती है। Storm Infinity में अलार्म, स्टॉपवॉच, वेदर अपडेट्स, फ्लैशलाइट, इनबिल्ट गेम्स, कैलकुलेटर, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। यह IP68 सर्टिफाइड है, यानी यह डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंट भी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.