• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • boAt की 15 दिन की बैटरी लाइफ वाली Storm Infinity स्मार्टवॉच भारत में 25 मार्च को होगी लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म

boAt की 15 दिन की बैटरी लाइफ वाली Storm Infinity स्मार्टवॉच भारत में 25 मार्च को होगी लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म

Flipkart माइक्रोसाइट जानकारी देती है कि boAt Storm Infinity में 550mAh की बैटरी होगी, जो 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है।

boAt की 15 दिन की बैटरी लाइफ वाली Storm Infinity स्मार्टवॉच भारत में 25 मार्च को होगी लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म

Photo Credit: boAt

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच 25 मार्च को रात 12 बजे (IST) भारत में लॉन्च होगी
  • इसमें 550mAh की बैटरी होगी, जो 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ का दावा करती है
  • Storm Infinity को आठ कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा
विज्ञापन
boAt की नई स्मार्टवॉच boAt Storm Infinity जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स का खुलासा कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी क्षमता वाली स्मार्टवॉच होगी। हालांकि, इसका सही प्राइस सेगमेंट अभी तक सामने नहीं आया है। Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जो बताती है कि boAt Storm Infinity में 550mAh की बैटरी होगी, जो 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आएगी, जिससे इसे जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।

boAt ने प्रेस रिलीज में बताया कि Storm Infinity स्मार्टवॉच 25 मार्च को रात 12 बजे (IST) भारत में लॉन्च होगी। उसी दिन इसकी कीमत का खुलासा भी किया जाएगा। Amazon पर एक लाइव माइक्रोसाइट पहले ही मौजूद है, जो पुष्टि करता है कि यह वियरेबल डिवाइस boAt की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Amazon से खरीदी जा सकेगी।

Amazon माइक्रोसाइट जानकारी देती है कि boAt Storm Infinity में 550mAh की बैटरी होगी, जो 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आएगी। boAt ने बताया है कि यह स्मार्टवॉच "रग्ड लेकिन स्टाइलिश" डिजाइन के साथ आएगी। इसमें Bluetooth कॉलिंग का सपोर्ट मिलेगा और यह कई फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस होगी।

माइक्रोसाइट के अनुसार, Storm Infinity को आठ कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा, जिसमें ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पिंक बैंड वाले मॉडल देखे जा सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में 4.64cm (लगभग 1.83-इंच) की रेक्टेंगुलर डिस्प्ले होगी। इसके अलावा, फिलहाल कोई अन्य जानकारी को शेयर नहीं किया गया है।

इससे पहले, पिछले साल सितंबर में boAt ने Storm Call 3 Plus को लॉन्च किया था, जो 1.96 इंच HD डिस्‍प्‍ले, IP67 रेटेड बिल्ड, ब्‍लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट, SpO2 ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्‍लीप एनालिसिस, 700 से ज्‍यादा एक्टिव मोड्स और 7 दिन तक चलने का दावा करने वाली बैटरी के साथ आती है। इसे 1,149 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  11. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »