iPhone 14 के साथ Apple लाएगी सबसे सस्ती वॉच!, 7 सितंबर को होगा खुलासा

न्यू यॉर्क टाइम्स की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार यह सामने आया है कि Apple इस इवेंट में किफायती स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकता है। 

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 16:18 IST
ख़ास बातें
  • Apple का साल का सबसे बड़ा इवेंट अब काफी पास आ गया है।
  • कंपनी इस इवेंट में Apple Watch SE से भी सस्ती वॉच लेकर आ सकती है।
  • Apple इस इवेंट में किफायती स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकता है।

Photo Credit: Apple

Apple का साल का सबसे बड़ा इवेंट अब काफी पास आ गया है। जैसे-जैसे इवेंट पास आ रहा है वैसे ही इवेंट से जुड़ी खबरें भी बढ़ती जा रही हैं। इस इवेंट पर क्या लॉन्च होगा, उसमें क्या खास दिया जा सकता है-इन सब से सम्बंधित कई रिपोर्ट्स भी सामने आ रही हैं। न्यू यॉर्क टाइम्स की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार यह सामने आया है कि Apple इस इवेंट में किफायती स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस इवेंट में Apple Watch SE से भी सस्ती वॉच लेकर आ सकती है। Watch SE को 2020 में पेश किया गया था और भारत में इसे 29990 रुपये में लॉन्च किया गया था। नई किफायती वॉच के साथ कंपनी यंग स्मार्टवॉच यूजर्स को टारगेट करने की प्लानिंग कर रही है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एप्पल इस वॉच में फैमिली सेटअप फीचर को बड़े सेलिंग पॉइंट के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Advertisement

फैमिली सेटअप क्या है और किफायती वॉच लॉन्च करने से इसका क्या लेना-देना है? 

दो साल पहले WatchOS 7 के साथ एप्पल ने फैमिली सेटअप फीचर को पेश किया था। इस फीचर के जरिए कोई भी सेल्युलर कनेक्टिविटी के साथ चाहे उसके पास आईफोन हो या ना हो, एप्पल वॉच को इस्तेमाल कर सकता है। यूजर्स फोन पास ना होने पर भी कॉल्स कर सकते हैं, मैसेज भेज सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं। इसी के साथ यह स्क्रीन टाइम कम कर के बच्चों में इंटरनेट की लत को भी कम कर सकता है। 
Advertisement

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एप्पल इस डिवाइस पर 3 साल से काम कर रहा है। हालांकि, Apple Watch को iPhone के बिना इस्तेमाल करना बैटरी लाइफ को नुकसान पहुंचा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने इस समस्या का निवारण कर लिया है और अब सस्ती किफायती वॉच लेकर आने के लिए तैयार है। इसके अलावा एक और कारण है जिसकी वजह से कंपनी किफायती वॉच लेकर आ सकती है और वो यह है कि इस साल Watch Series 3 को इस साल बंद किया जा सकता है। Watch Series 3 कंपनी की सबसे सस्ती वॉच है जो 20,000 रुपये के अंदर भारत में बिकती है। 
Advertisement
 

कितने एप्पल वॉच मॉडल्स होंगे लॉन्च? 


खबरों की मानें तो Far Out इवेंट 7 सितम्बर को 3 एप्पल वॉच मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं। इसमें हाई-एन्ड प्रो एप्पल वॉच वेरिएंट होगा, रेगुलर वॉच सीरीज 8 और इसका किफायती वेरिएंट सम्मिलित होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Event 2022, Far Out, Apple Watch

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.