Apple Watch अब आपकी नींद काे करेगी ऑटोमैटिक ट्रैक, नए विजेट से आसान होगा गाने खोजना

watchOS 11 अपडेट के साथ Apple Watch में ऑटोमैटिक स्लीप ट्रैकिंग शुरू हो जाएगी। वर्तमान में, Apple की स्मार्टवॉच स्लीप मॉनिटर नहीं करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2024 17:33 IST
ख़ास बातें
  • watchOS 11 अपडेट के साथ Apple Watch में ऑटोमैटिक स्लीप ट्रैकिंग शुरू होगी
  • Apple स्मार्ट स्टैक में शाजम विजेट ला रहा है, जिससे गाने खोजना आसान होगा।
  • watchOS 11 Apple Watch सीरीज 6 या उसके बाद के वर्जन पर उपलब्ध होगा।

Apple Watch Series 9 में ऑल्वेज ऑन रेटिना डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने सोमवार को वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस WWDC 2024 में घोषणा की है कि Apple Watch के लिए कंपनी का watchOS 11 अपडेट यूजर्स एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स लाने के लिए तैयारी कर रहा है। हाल ही में एक यूजर ने अब एक ऐसा फीचर देखा है, जिसे Apple ने WWDC में दिखाया नहीं गया था, जो इस साल के आखिर में अपडेट आने पर Apple Watch पर आ जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट स्टैक ऐप में एक शाजम विजेट मिलने का भी पता चला है जो कि यूजर्स को वर्तमान में चल रहे गानों को तुरंत खोजने में मदद करता है।


Apple Watch Features


Max Weinbach की एक्स एक पोस्ट के अनुसार, watchOS 11 अपडेट के साथ Apple Watch में ऑटोमैटिक स्लीप ट्रैकिंग शुरू हो जाएगी। वर्तमान में, Apple की स्मार्टवॉच स्लीप मॉनिटर नहीं करती है जब तक कि स्लीप फोकस मोड चालू न हो। वेनबैक का कहना है कि watchOS 11 के साथ Apple Watch डिवाइस मोड की परवाह किए बिना ऑटोमैटिक तौर पर यूजर्स के स्लीप साइकल को ट्रैक करेगी। Apple Watch के साथ यूजर्स अपने स्लीप साइकल को ट्रैक कर सकते हैं और अपने टागरेट को पूरा करने के लिए शेड्यूल तय कर सकते हैं। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि यह यूजर्स द्वारा स्लीप के हर फेज REM स्लीप, कोर स्लीप और डीप स्लीप में बिताए गए समय को प्रदान करता है।

Apple स्मार्ट स्टैक में एक नया शाजम विजेट भी ला रहा है जो कि समय, लोकेशन और एक्टिविटी के आधार पर यूजर्स के लिए उपलब्ध विजेट्स का एक सेट है जिसे किसी भी वॉच फेस से एक्सेस कर सकते हैं। हालांकि, शाजम पहले से ही ऐप स्टोर पर उपलब्ध था या इसे सिरी के जरिए एक्सेस किया जा सकता था। watchOS 11 इसे स्मार्ट स्टैक में लाता है, जो यूजर्स को वर्तमान में चल रहे म्यूजिक को और भी ज्यादा तेजी से सर्च करने की सुविधा देता है। Apple का कहना है कि शाजम के अलावा वह स्मार्ट स्टैक में अन्य विजेट भी पेश कर रहा है, जिसमें ट्रांसलेट, डिस्टेंस, फोटोज, वेदर अलर्ट और लाइव एक्टिविटीज शामिल हैं।


watchOS 11 कहां करेगा काम


Apple के अनुसार, watchOS 11 यूजर्स के लिए Apple Watch सीरीज 6 या उसके बाद के वर्जन पर उपलब्ध होगा, जिसे iOS 18 पर चलने वाले iPhone XR या बाद के मॉडल के साथ जोड़ा जाएगा। watchOS 11 डेवलपर बीटा पहले ही रोल आउट किया जा चुका है और इसे Apple डेवलपर प्रोग्राम के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.