Apple वॉच सीरीज 7 ने दिया धोखा! यूजर के हाथ में फट गई, देखें वीडियो

Apple Watch Blast : शख्‍स का कहना है कि उन्होंने अपनी स्मार्टवॉच को घर के अंदर पहना हुआ था। उन्होंने देखा कि स्मार्टवॉच असामान्य रूप से गर्म होने लगी है। उसमें से धुआं निकला और विस्‍फोट हो गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2022 12:48 IST
ख़ास बातें
  • 9to5Mac की रिपोर्ट में यह बताया गया है
  • पीडि़त यूजर ने इसका वीडियो भी बनाया है
  • ऐपल ने मामले की जांच की बात कही है

Apple Watch Blast : यूजर ने इस मामले को लेकर ‘ऐपल सपोर्ट’ से संपर्क किया। कंपनी ने मामले की जांच का भरोसा दिया है।

ऐपल वॉच (Apple Watch) सबसे ज्‍यादा सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन एक व्‍यक्ति के साथ हुई घटना ने इस पर सवाल खड़े क‍र दिए हैं। व्यक्ति ने दावा किया है कि उसकी Apple Watch Series 7 बहुत ज्‍यादा गर्म हो गई। उसमें विस्फोट हो गया, जिसके बाद व्‍यक्ति को डॉक्‍टर की देखभाल की जरूरत पड़ी। शख्‍स का कहना है कि उन्होंने अपनी स्मार्टवॉच को घर के अंदर पहना हुआ था। उन्होंने देखा कि स्मार्टवॉच असामान्य रूप से गर्म होने लगी है। उसमें से धुआं निकला और विस्‍फोट हो गया। जानकारी के अनुसार, यूजर ने इस मामले को लेकर ‘ऐपल सपोर्ट' से संपर्क किया। कंपनी ने मामले की जांच का भरोसा दिया है। 

9to5Mac की रिपोर्ट के अनुसार, यूजर ने अपने यूट्यूब चैनल ‘चांस मिलर' (Chance Miller) पर क्षतिग्रस्त ऐप्पल वॉच के फुटेज अपलोड किए हैं और कुछ इमेजेस भी शेयर की हैं। वीडियो में विस्‍फोट के बाद ऐपल वॉच की कंडीशन को देखा जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple ने यूजर्स को घटना के बारे में चुप रहने के लिए कहा और मामले को छुपाने की कोशिश की।
Advertisement

Apple वॉच यूजर ने बताया है कि उन्‍होंने स्मार्टवॉच पहनी हुई थी। एकाएक उन्‍होंने महसूस किया कि ऐपल वॉच सीरीज 7 जरूरत से ज्‍यादा गर्म हो गई है। यूजर के मुताबिक, वॉच इतनी गर्म हो गई थी कि उसके बैक साइड में क्रैक्‍स दिखाई देने लगे। यूजर को watchOS से चेतावनी मिली, जिसमें उन्‍हें डिवाइस को बंद करने के लिए कहा गया। इसके वजह वॉच का अत्‍यधिक गर्म होना बताया गया। यूजर का कहना है कि उसने अपने घर के अंदर स्मार्टवॉच पहनी हुई थी, जहां लगभग 21 डिग्री सेल्सियस तापमान था। 



रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद यूजर ने ‘ऐपल सपोर्ट' से संपर्क किया। ऐपल की ओर से मामले की जांच की बात कही गई, हालांकि कंपनी ने कथित तौर पर कॉल पर कोई सॉल्‍यूशन या सलाह नहीं दी। Apple वॉच मालिक से डिवाइस से दूर रहने के लिए कहा गया। अगले दिन यूजर ने देखा कि डिवाइस की गर्मी ने वॉच का डिस्‍प्‍ले बर्बाद हो गया। जब यूजर ने क्षतिग्रस्त ऐपल वॉच तस्वीरें लेने की कोशिश की, तो डिवाइस ने विस्फोट किया। यूजर का दावा है कि विस्फोट से उसके सोफे पर जलने के निशान हो गए। यूजर को भी अस्‍पताल जाना पड़ा। 
Advertisement

Apple को इस स्थिति के बारे में बताया गया। कंपनी ने यूजर को भरोसा दिया था उसका मामला ‘सर्वोच्च प्राथमिकता' में होगा। रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल वॉच में हुए विस्‍फोट का पता कंपनी की लैब में लगाया जाएगा। मामले की जांच जारी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.