Apple Watch के इस ऐप ने बचाई महिला की जान!

अमांडा की Apple Watch ने बार-बार उनका रेस्टिंग हार्ट रेट 90 बीट्स प्रति मिनट के आस-पास पाया, जबकि उनका नॉर्मल हार्ट रेट 55 बीट्स प्रति मिनट था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2025 15:19 IST
ख़ास बातें
  • अमांडा फॉल्कनर एक कंसल्टेंट साइकीट्रिस्ट हैं
  • उन्होंने अपनी Apple Watch Series 10 में नया Vitals ऐप इंस्टॉल किया था
  • बार-बार हार्ट रेट का अलर्ट मिलने पर उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया
आजकल कलाई में पहनने वाली वॉच केवल वक्त बताने वाली साधारण वॉच नहीं रही, अब वॉच स्मार्ट हो गई है और फिटनेस को ट्रैक करने के साथ-साथ यूजर की सेहत को लेकर गंभीर संकेत भी दे सकती हैं। Apple Watch का नया Vitals ऐप इसी दिशा में एक गेम चेंजर साबित हुआ है और इसने एक महिला की जान भी बचाई। घटना न्यूजीलैंड से रिपोर्ट हुई है, जहां इस ऐप ने अमांडा फॉल्कनर नाम की महिला को समय रहते उसके शरीर के कुछ गंभीर संकेतों को लेकर अलर्ट दिया, जिसके चलते एक बड़ी दुर्घटना को पहले ही टाल दिया गया।

The New Zealand Herald की रिपोर्ट बताती है कि अमांडा फॉल्कनर एक कंसल्टेंट साइकीट्रिस्ट हैं, जिन्होंने अपनी Apple Watch Series 10 में नया Vitals ऐप इंस्टॉल किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऐप न केवल हार्ट रेट, ब्रीदिंग रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल्स ट्रैक करता है, बल्कि यूजर की रातभर की सेहत भी मॉनिटर करता है और सुबह होते ही यूजर को उसकी सेहत की पूरी रिपोर्ट मुहैया कराता है।
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, अमांडा की Apple Watch ने बार-बार उनका रेस्टिंग हार्ट रेट 90 बीट्स प्रति मिनट के आस-पास पाया, जबकि उनका नॉर्मल हार्ट रेट 55 बीट्स प्रति मिनट था। शुरू में तो उन्होंने इसे एक गड़बड़ समझा, लेकिन जब यह चेतावनी बार-बार मिलने लगी, तो उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया।

डॉक्टर से सलाह लेने पर पता चला कि उन्हें AML (Acute Myeloid Leukaemia) हुआ था, जो एक दुर्लभ और खतरनाक प्रकार का ब्लड कैंसर है। बिना किसी देरी के इलाज शुरू हुआ और डॉक्टरों का कहना है कि अगर यह कैंसर और कुछ दिन बढ़ता, तो उनके लिए यह जानलेवा साबित हो सकता था।
Advertisement

Apple Watch का यह Vitals ऐप एक पर्सनल हेल्थ मॉनिटर की तरह काम करता है। अगर आपकी हेल्थ के किसी पैमाने में गड़बड़ी आती है, तो यह आपको अलर्ट भेजता है। उदाहरण के तौर पर, यह न केवल बीमारी के बारे में बताता है, बल्कि दवाइयों के साइड इफेक्ट्स भी पहचान सकता है। हालांकि यह ऐप डायग्नोस्टिक टूल नहीं है, लेकिन यह आपको वक्त रहते डॉक्टर से मिलने के लिए प्रेरित करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.