Apple Watch नहीं होती तो क्या होता? हार्ट रेट अलर्ट के चलते ब्रेन ट्यूमर का पता चला, बच गई जान!

यूके में 57 साल की महिला को Apple Watch से बार-बार Low Heart Rate अलर्ट मिले, जिसके चलते उन्होंने मेडिकल चेकअप कराया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनका अनडायग्नोज्ड ब्रेन ट्यूमर पकड़ा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अगस्त 2025 06:00 IST
ख़ास बातें
  • यूके में महिला को Apple Watch से लगातार Low HR अलर्ट्स मिले
  • जांच में निकला अनडायग्नोज्ड ब्रेन ट्यूमर
  • महिला को अब जीवनभर दवा और रेगुलर ब्रेन स्कैन करवाने होंगे

Apple Watch ने सैम एडम्स को बार-बार लो हार्ट रेट अलर्ट भेजे, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाएं

टेक गैजेट्स सिर्फ कॉल और नोटिफिकेशन के लिए नहीं रह गए हैं, बल्कि अब कई बार हेल्थ मॉनिटरिंग में भी काम आ रहे हैं। ताजा मामला यूके से सामने आया है, जहां 57 साल की सैम एडम्स नाम की महिला को लगातार Apple Watch से “लो हार्ट रेट” के अलर्ट मिलते रहे। शुरुआत में उन्होंने इन्हें इग्नोर किया, लेकिन जब बार-बार अलर्ट आने लगे तो डॉक्टर के पास जाना पड़ा। यहीं से कहानी ने करवट ली और जांच के बाद उनका अनडायग्नोज्ड ब्रेन ट्यूमर सामने आया।

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि बार-बार अलर्ट्स मिलने पर सैम फार्मासिस्ट और फिर GP के पास गईं - हार्ट चेकअप के साथ CT स्कैन भी करवाया गया और यहीं से पता चला कि दिमाग में ट्यूमर है। ऐसा बताया जा रहा है कि सैम एक ट्रिप पर गईं थी, जहां से लौटने के बाद सिरदर्द और थकान बनी हुई थी। इसी दौरान वॉच के बार-बार Low HR अलर्ट आए, जिनकी वजह से मेडिकल जांच शुरू हुई।

Advertisement

कार्डियक टेस्ट्स में अनियमित रिद्म/एक्टोपी दिखी और प्रिकॉशनरी CT स्कैन में बेनाइन (गैर-कैंसरस) टयूमर मिला है। इसकी लोकेशन ऐसी है कि डॉक्टर्स के लिए ऑपरेशन करना मुश्किल है। ऐसे में सैम को अब जीवन भर रोज एस्पिरिन लेनी होगी और हर महीने उनका ब्रेन स्कैन करवाना होगा।

उन्होंने द सन से बात करते हुए कहा, "मुझे बताया गया था कि ये ट्यूमर आमतौर पर सौम्य होते हैं और जब तक यह जीवन को प्रभावित न करे, तब तक इसका ऑपरेशन नहीं किया जाता।" उन्होंने आगे बताया कि इस ट्यूमर की वजह से कई केसेज में मरीज की दृष्टि और बोली प्रभावित होती है और सीजर आने की संभावना बनी रहती है।

Apple की मानें तो उनकी कोई भी Watch किसी भी ट्यूमर को डायरेक्ट डिटेक्ट नहीं करती। वॉच के फीचर्स - जैसे High/Low Heart Rate नोटिफिकेशन, अनियमित हार्ट रिद्म, ECG ऐप मिलकर सिर्फ असामान्य पैटर्न पर ध्यान दिलाते हैं। पहले भी कई बार ऐसा हुआ है कि कि ऐप्पल वॉच के बार-बार अलर्ट के चलते यूजर्स ने अपना चेकअप कराया है और उसमें गंभीर बिमारी डिटेक्ट हुई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Watch, apple watch saves life, Sam Adams, brain tumor
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  6. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.