Apple Watch के स्ट्रैप में कैंसर से जुड़ा केमिकल पाए जाने का दावा, दायर हुआ मुकदमा

कुछ स्टडीज का कहना है कि यह केमिकल कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। इसे इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचाने और गर्भ में पल रहे अजन्मे बच्चों को संभावित नुकसान के साथ भी जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जनवरी 2025 18:26 IST
ख़ास बातें
  • कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले में Apple के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया गया है
  • कंपनी की वॉच के कुछ स्ट्रैप में PFAS केमिकल होने का दावा
  • कुछ स्टडीज का कहना है कि यह केमिकल कैंसर के खतरे को बढ़ाता है

Photo Credit: Apple

पिछले महीने नोट्रे डेम विश्वविद्यालय की एक रिसर्च सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि कई फिटनेस ट्रैकर और स्मार्टवॉच के स्ट्रैप में पर-एंड पॉलीफ्लोरोएल्किल पदार्थ (PFAS) पाए गए हैं। रिसर्चर्स ने यू.एस. में विभिन्न ब्रांडों और विभिन्न प्राइस सेगमेंट में खरीदे गए 22 वॉच बैंड को टेस्ट किया था। इनमें से कई बैंड फ्लओरोएलास्टोमर्स का उपयोग करके बनाए गए थे, जो एक सिंथेटिक पॉलिमर होता है, जिसका यूज रबर मटेरियल को पसीने, स्किन ऑयल और लोशन के प्रति रेजिस्टेंस बनाए रखने के लिए किया जाता है। यूं तो इस स्टडी में Apple का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन अब एक रिपोर्ट से पता चला है कि Apple पर अपनी स्मार्टवॉच के लिए रिस्टबैंड बेचने के लिए मुकदमा दायर किया गया है, जिसमें हाई लेवल के "फॉरएवर केमिकल" होने का दावा किया गया है, जिन्हें PFAS के रूप में जाना जाता है।

द रजिस्टर ने कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले में दायर किए गए एक मुकदमे की PDF को शेयर किया है, जो विशेष रूप से तीन Apple Watch बैंड को टार्गेट करता है - एक वह स्पोर्ट बैंड जो नए ऐप्पल वॉच मॉडल्स के साथ आता है और एक ओसियन बैंड और Nike स्पोर्ट बैंड, जो Nike-ब्रांडेड मॉडल के साथ आते हैं। Apple ने इन तीनों स्ट्रैप्स को कथित तौर पर फ्लोरोएलेस्टोमेर से बना बताया है, लेकिन मुकदमा ऐप्पल पर इनमें पर-एंड पॉली-फ्लोरोएल्काइल पदार्थों या PFAS की मौजूदगी को छुपाने का आरोप लगाता है।

कुछ स्टडीज का कहना है कि यह केमिकल कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। इसे इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचाने और गर्भ में पल रहे अजन्मे बच्चों को संभावित नुकसान के साथ भी जोड़ा गया है। इन केमिकल को "फॉरएवर केमिकल" का नाम दिया गया है, क्योंकि ये बहुत धीरे-धीरे टूटते हैं और दशकों तक पर्यावरण में बने रह सकते हैं।

पिछले साल दिसंबर में एक स्टडी सामने आई थी, जो एनवायर्नमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी लेटर्स में प्रकाशित हुई थी। इसमें रिसर्चर्स ने यू.एस. में विभिन्न ब्रांडों और विभिन्न प्राइस सेगमेंट पर खरीदे गए 22 वॉच बैंड को टेस्ट किया और पाया गया कि कई बैंड फ्लुओरोएलास्टोमर्स का उपयोग करके बनाए गए थे। टेस्ट से पता चला था कि टेस्ट किए गए 22 बैंडों में से नौ में एक प्रकार के पीएफएएस के हाई लेवल थे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Watch, PFAS, PFAS chemicals
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.