Apple स्मार्ट वियरेबल्स में सबसे आगे, Samsung, Xiaomi को पछाड़ Boat दूसरे पायदान पर!

Samsung स्मार्ट वियरेबल्स में चौथे नम्बर पर है जिसने 1.07 करोड़ यूनिट्स की शिपिंग की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 17:23 IST
ख़ास बातें
  • वियरेबल्स के मामले में टॉप ब्रैंड्स में Apple लगातार नंबर 1 की पोजीशन पर।
  • Boat की पेरेंट कंपनी Imagine Marketing यहां दूसरे नम्बर पर आ पहुंची है।
  • Xiaomi यहां तीसरे नम्बर पर है जिसने 1.16 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की।

वियरेबल्स के मामले में टॉप ब्रैंड्स में Apple लगातार नंबर 1 की पोजीशन पर है।

स्मार्ट वियरेबल डिवाइसेज अब यूजर्स की जिंदगी का हिस्सा हो चुके हैं जिसमें स्मार्टवॉच, स्मार्टबैंड, स्मार्ट रिंग आदि शामिल हैं। मार्केट लगातार एक्सपेंड कर रही है और वियरेबल्स की डिमांड यूजर्स के बीच में बढ़ रही है। इस बारे में हालिया रिपोर्ट कहती है कि इस साल यानी 2023 में स्मार्ट वियरेबल मार्केट का काफी विकास हुआ है। साल की तीसरी तिमाही में खासकर, मार्केट में उछाल देखा गया है। जिसमें 14.8 करोड़ वियरेबल्स की बिक्री हुई है। यह ईयर ओवर ईयर 2.6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। 

स्मार्टवॉच जैसे वियरेबल का मार्केट लगातार ग्रोथ दर्ज कर रहा है। इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 की तीसरी तिमाही में वियरेबल्स की 14.21 करोड़ यूनिट्स बिकी थीं। जबकि 2022 की तीसरी तिमाही में 14.46 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई। अब यह आंकड़ा 14.8 करोड़ यूनिट्स पर पहुंच चुका है। इससे पता चलता है कि मार्केट में लगातार तीन साल से पॉजीटिव ट्रेंड बना हुआ है। 
Advertisement

वियरेबल्स के मामले में टॉप ब्रैंड्स में Apple लगातार नंबर 1 की पोजीशन पर है। जिसने 2023 की तीसरी तिमाही में 2.99 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। कंपनी का मार्केट शेयर 20.2% बताया गया है। हां लेकिन ईयर ओवर ईयर ग्रोथ में यहां एपल को नुकसान हुआ है जो कि 26.7% कम हो गई है। जबकि Boat की पेरेंट कंपनी Imagine Marketing यहां दूसरे नम्बर पर आ पहुंची है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में 9.6% मार्केट शेयर हासिल कर लिया है। इसकी शिपमेंट्स की संख्या 1.43 करोड़ बताई गई है। कंपनी ने ईयर ओवर ईयर 19.4% की ग्रोथ दर्ज की है। 

Boat स्मार्ट वियरेबल्स में पिछले कुछ समय से अच्छा परफॉर्म कर रही है। कंपनी का फोकस भारतीय मार्केट पर रहा है जिसने यहां वियरेबल प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज खड़ी कर ली है। हाल ही में कंपनी ने स्मार्ट रिंग भी लॉन्च की है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। कंपनी के अनुसार, इसमें सभी जरूरी हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। Xiaomi यहां तीसरे नम्बर पर है जिसने 1.16 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की। कंपनी का मार्केट शेयर 7.8% बताया गया है। यहां ईयर ओवर ईयर ग्रोथ में बड़ा उछाल इसने पाया है जो कि 36% है। 
Advertisement

Samsung स्मार्ट वियरेबल्स में चौथे नम्बर पर है जिसने 1.07 करोड़ यूनिट्स की शिपिंग की है। कंपनी का मार्केट शेयर 7.2 प्रतिशत है। Huawei यहां पांचवे नम्बर पर है जिसने 80.5 लाख यूनिट्स की सेल की। कंपनी का मार्केट शेयर 5.9 प्रतिशत बताया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Apple, Xiaomi, Huawei, Boat, smartwatch, Fitness Band, Smart Ring

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  5. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  6. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  7. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  8. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  9. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.