कान में लगेंगे और आसपास देखेंगे? Apple के अपकमिंग AirPods Pro में मिलेगा कैमरा!

लीक्स के मुताबिक Apple इस साल कैमरा-सेंसर वाले नए AirPods Pro लॉन्च कर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 फरवरी 2026 18:52 IST
ख़ास बातें
  • नए AirPods Pro में IR कैमरा मिलने की रिपोर्ट
  • कैमरा AI और Spatial Audio फीचर्स को बेहतर कर सकता है
  • डिजाइन वही रहेगा, अंदरूनी हार्डवेयर होगा नया

Apple इस साल अपने नए AirPods Pro लॉन्च कर सकता है और इस बार सबसे बड़ा बदलाव इनके अंदर छुपा हो सकता है। रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, आने वाले AirPods Pro में बिल्ट-इन इंफ्रारेड (IR) कैमरे दिए जा सकते हैं, जो अब तक के मॉडल्स से इन्हें काफी अलग बना देंगे। बताया जा रहा है कि डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और नए AirPods Pro देखने में मौजूदा मॉडल जैसे ही रहेंगे, लेकिन कैमरा-सेंसर इसका मुख्य अपग्रेड होंगे।

एक लेटेस्ट लीक के अनुसार, Apple इस बार AirPods Pro के लिए अपने पुराने तीन साल के अपग्रेड साइकल को तोड़ सकता है। मौजूदा AirPods Pro को पिछले साल ही अपडेट किया गया था, लेकिन इसके बावजूद नए मॉडल के 2026 में आने की चर्चा तेज है। Kosutami नाम के एक X हैंडल ने अपने पोस्ट में लिखा है अगली जनरेशन के AirPods Pro “आपके आसपास देख सकेंगे”, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें कैमरा इंटिग्रेट किया जा सकता है।

Advertisement

हालांकि Apple की ओर से AirPods Pro में कैमरा दिए जाने को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि इन कैमरा सेंसर का इस्तेमाल फोटो या वीडियो कैप्चर के लिए नहीं, बल्कि आसपास के माहौल को समझने के लिए किया जा सकता है। ये सेंसर यूजर के आसपास मौजूद ऑब्जेक्ट्स, मूवमेंट और दूरी को डिटेक्ट करने में मदद कर सकते हैं, जिससे Spatial Audio, Adaptive Noise Control और Apple के Visual Intelligence जैसे AI फीचर्स को बेहतर बनाया जा सके। इसके अलावा, यह कैमरा डेटा iPhone के कैमरा और Apple Intelligence के साथ मिलकर ज्यादा कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड और स्मार्ट एक्सपीरियंस देने में भी काम आ सकता है।

AirPods Pro में कैमरा-सेंसर की चर्चा पहली बार जून 2024 में सामने आई थी, जब एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने दावा किया था कि Apple इंफ्रारेड कैमरा मॉड्यूल्स का इस्तेमाल Apple Vision Pro के साथ बेहतर Spatial Audio एक्सपीरियंस के लिए कर सकता है। इसके बाद जुलाई 2025 में Apple को एक पेटेंट भी मिला था, जिसमें AirPods जैसे वियरेबल डिवाइसेज में कैमरों के जरिए प्रॉक्सिमिटी डिटेक्शन की बात की गई थी।

लीकर ने यह भी दावा किया है कि इन्हें मौजूदा मॉडल की कीमत पर ही उतारा जा सकता है। बता दें कि AirPods Pro 3 को भारत में 25,900 रुपये में पेश किया गया था।

Advertisement

यदि हालिया रिपोर्ट्स की बात करें, तो Apple इस बार AirPods लाइनअप में दो वेरिएंट्स की स्ट्रैटेजी अपना सकता है, जैसा कि AirPods 4 के साथ देखा गया था। यानी दोनों मॉडल लगभग एक जैसे होंगे, लेकिन उनमें एक बड़ा फीचर अंतर पैदा करेगा। ऐसे में IR कैमरे वाला AirPods Pro एक प्रीमियम ऑप्शन हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.