Apple AirPods Pro 2 रखेंगे आपकी फिटनेस का ध्यान, मिलेंगे बिल्ट-इन फिटनेस ट्रैकिंग सेंसर!

रिपोर्ट की मानें, तो AirPods Pro 2 के चार्जिंग केस में साउंड निकालने की क्षमता दी जाएगी। यह फीचर चार्जिंग केस के खो जाने व चोरी होने की स्थिति में काम आता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 फरवरी 2022 17:36 IST
ख़ास बातें
  • AirPods 2 Pro के चार्जिंग केस में मिलेगा साउंड सपोर्ट
  • ऐप्पल एयरपॉड्स प्रो 2 अपग्रिडड चिप से हो सकते हैं लैस
  • Apple के नए प्रोडक्ट्स साल के अंत तक लॉन्च किए जा सकते हैं
Apple इस साल कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाला है, जिसमें बहु प्रतीक्षित AirPods Pro 2 भी शामिल होंगे। धीरे-धीरे करके अब इनके फीचर्स की भी जानकारी ऑनलाइन सामने आ रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट में AirPods Pro 2 के कई खास फीचर्स की जानकारी लीक हुई है। कहा जा रहा है कि आगामी एयरपॉड्स प्रो 2 बिल्ट-इन फिटनेस ट्रेकिंग सेंसर से लैस होगा। इसके अलावा, बड्स के चार्जिंग केस में साउंड सपोर्ट दिया जाएगा, जो कि चार्जिंग केस के खो जाने या चोरी होने पर ट्रैक करने में मदद करते हैं।

Gizmochina की रिपोर्ट में Bloomberg के Mark Gurman और Debby Wu का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि AirPods Pro 2 में बिल्ट-इन मोशन सेंसर दिए जाएंगे, जो कि फिटनेस ट्रैकिंग में सक्षम होंगे। इसके अलावा, इन एयरपॉड्स में नया डिज़ाइन मिलेगा। माना जा रहा है कि यह पॉड्स अपग्रिडड चिप से लैस होंगे, जो कि एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन जैसे एडवांस फंक्शन प्रदान करेगा।
Advertisement

रिपोर्ट की मानें, तो AirPods Pro 2 के चार्जिंग केस में साउंड निकालने की क्षमता दी जाएगी। यह फीचर उस वक्त काम आएगा जब चार्जिंग केस बड्स से अलग खो गया हो या फिर चोरी हो गया हो। बता दें, Find My app के जरिए बड्स को ढूंढने की कोशिश करते वक्त अब-तक केवल एयरपॉड्स ही शोर उत्सर्जित करते थे।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कंपनी AirPods 2 Pro को कब-तक लॉन्च करेगी। लेकिन ज्यादातर Apple के नए प्रोडक्ट्स साल के अंत तक लॉन्च किए जा सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.