Amazfit Neo स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत है 3,000 रुपये से कम

Amazfit Neo स्मार्टवॉच की कीमत 2,499 रुपये है और इसे खरीद के लिए Amazon, Flipkart, Myntra, Paytm, Tata Cliq और Amazfit.com के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सेल 1 अक्टूबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 सितंबर 2020 14:39 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Neo Retro Style में मिलेंगे ब्लैक, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन
  • अमेज़फिट नियो वॉच की सेल 1 अक्टूबर से होगी भारत में शुरू
  • 160एमएएच की बैटरी से लैस है अमेज़फिट नियो वॉच

Amazfit Neo Retro Style में मिलेंगे 3 कलर ऑप्शन

Amazfit Neo को Huami की लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। रेट्रो-स्टाइल अमेजफिट नियो 28 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आया है और इसमें मोनोक्रोम ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले भी दिया गया है। रेट्रो डिज़ाइन को हाइलाइट करने के लिए इस स्मार्टवॉच पर नेविगेशन के लिए चार फिज़िकल बटन दिए गए हैं। इसके अलावा यह वॉच 5ATM वाटर रसिस्टेंट, स्लिप क्वालिटी मॉनिटरिंग और 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस PAI (Personal Activity Intelligence) भी पेश करता है, जो कि आपको यह जानने में मदद करता है कि आपको स्वस्थ रहने के लिए कितना एक्टिव रहने की जरूरत है। हुवावे अमेज़फिट नियो को देखकर लगता है कि यह हाल ही में लॉन्च हुई Mi Smart Band 5 को टक्कर देने वाला है।
 

Amazfit Neo smartwatch price in India, availability

अमेज़फिट नियो स्मार्टवॉच की कीमत 2,499 रुपये है और इसे खरीद के लिए Amazon, Flipkart, Myntra, Paytm, Tata Cliq और Amazfit.com के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सेल 1 अक्टूबर से शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको इसमें ब्लैक, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन प्राप्त होंगे।
Advertisement
 

Amazfit Neo smartwatch features

अमेज़फिट नियो वॉच 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग के लिअए PPG बायो-ट्रैकिंग ऑप्टिकल सेंसर के साथ आई है। इसके अलावा यह टोटल स्लिप, लाइट स्लिप, डीप स्लिप और रेपिड आइ मूवमेंट (REM) पर भी नज़र रखती है। अमेज़फिट का कहना है कि यह 20 मिनट तक की शॉर्ट नैप जैसे स्लिपिंग पैटर्न को भी ट्रैक करता है। Mi Smart Band 5 की तरह अमेज़फिट नियो में PAI असेसमेंट सिस्टम इंटीग्रेट किया गया है। यह आपके हार्ट रेट, एक्टिव टाइम और अन्य इंडिकेटर के डेटा को देखकर ओवरऑल हेल्थ एक्सेस करने के लिए खास प्रकार के एल्गोरिथ्म का इस्तेमाल करता है।

Amazfit Neo में तीन स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, वॉकिंग, रनिंग और साइकिलिंग। इस स्मार्टवॉच पर 160एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर रेगलुर इस्तेमाल के बाद 28 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है, जबकि पावर सेविंग मोड में इसका इस्तेमाल आप 37 दिन तक कर सकते हैं। अमेज़फिट नियो में 1.2 इंच STN मोनोक्रोम ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें लिफ्ट-टू-वेक फीचर और वॉच फेस को PUR स्ट्रैप के जरिए जगह दी गई है। यह 5ATM वाटर रसिस्टेंट रेटिड है। इस वॉच का भार 32 ग्राम है और इसमें ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी दी गई है। यह एंड्रॉयड 5.0 व इससे ऊपर के सभी डिवाइस पर सपोर्ट करता है। जबकि आईओएस में यह iOS 10.0 व इससे ऊपर से वर्ज़न को सपोर्ट करता है। अमेज़फिट नियो का इस्तेमाल आप फोन कॉल व मैसेज नोटिफिकेशन के लिए भी कर सकते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Classic Black, Grass Grey Green, Coral Orange

Compatible OS

Android, iOS

Dial Shape

Rectangle

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Good battery life
  • Over 100 watch face options
  • Dedicated stress monitor, menstrual tracker
  • Bad
  • Similar design as the predecessor
  • PAI feature strains the battery
  • Inconsistent call alerts
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Type

AMOLED

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Compatible Devices

Android

Battery Life (Days)

14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.