Amazfit GTR 4 New स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च, वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट, पसंदीदा गाने भी स्‍टोर कर पाएंगे, जानें प्राइस

Amazfit GTR 4 New : नई वॉच में 1.45 इंच का HD एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है। इसमें 200 से ज्‍यादा वॉचफेस ऐड किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 सितंबर 2024 12:03 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit GTR 4 New स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च
  • Amazfit GTR 4 New की कीमत 16999 रुपये
  • यह कई हाईटेक सुविधाओं के साथ आती है

यह वॉच एंड्रॉयड 7 और आईओएस 12 से ऊपर के स्‍मार्टफोन के साथ इस्‍तेमाल की जा सकती है।

Photo Credit: amazon

Amazfit GTR 4 New Launched : पॉपुलर वियरेबल ब्रैंड अमेजफ‍िट ने भारत में GTR सीरीज में नई स्‍मार्टवॉच को लॉन्‍च किया है। इसका नाम Amazfit GTR 4 New है। नई वॉच में 1.45 इंच का HD एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है। इसमें 200 से ज्‍यादा वॉचफेस ऐड किए जा सकते हैं और ऑल-वेज ऑन डिस्‍प्‍ले की भी सुविधा मिलती है। ढेरों स्‍पोर्ट्स मोड मिल जाते हैं। ऐसे लोग जिन्‍हें अपनी फ‍िटनेस का खयाल रखना है, उनके लिए भी Amazfit GTR 4 New कई सुविधाएं पेश करती है। इसमें एलेक्‍सा वॉयस असिस्‍टेंट के अलावा ऑफलाइन वॉयस अस‍िस्‍टेंट भी मिलता है। 
 

Amazfit GTR 4 New Price in india 

Amazfit GTR 4 New को गैलेक्‍सी ब्‍लैक कलर में सिलिकॉन स्‍ट्रैप के साथ लाया गया है। इसका ब्राउन लेदर एडिशन भी आता है। कीमत 16999 रुपये है। ग्राहक एमेजॉन और अमेजफ‍िट इंडिया की वेबसाइट से वॉच खरीद पाएंगे। 
 

Amazfit GTR 4 New Specifications 

Amazfit GTR 4 New में 1.45 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसका रेजॉलूशन 466×466 पिक्‍सल्‍स है। डिस्‍प्‍ले में टेंपर्ड ग्‍लास, एंटी फ‍िंगरप्रिंट कोटिंग और एंटी-ग्‍लेयर बेजल जैसी सुविधाएं हैं।  

यह वॉच एंड्रॉयड 7 और आईओएस 12 से ऊपर के स्‍मार्टफोन के साथ इस्‍तेमाल की जा सकती है। वॉच में 150 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। आपकी स्‍ट्रेंथ को बढ़ाने की ट्रेनिंग भी वॉच देती है। वॉच में बायोमीट्रिक सेंसर लगा है, जो यूजर के ब्‍लड में मौजूद ऑक्‍सीजन को सटीक माप सकता है। ढेर सारे सेंसर इसमें दिए गए हैं, जिनमें टेंपरेचर सेंसर भी शामिल है यानी यह वॉच आपका फीवर भी चेक कर सकती है। 
Advertisement

इसे पहनकर साफ पानी में 50 मिनट गहराई तक तैरा जा सकता है। यह ब्‍लूटूथ 5.0 LE, Wi-Fi (2.4GHz), डुअल बैंड वाईफाई के अलावा सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्‍टम्‍स को सपोर्ट करती है। इसमें 2.3GB स्‍टोरेज भी मिलता है, जिसमें सैकड़ों गीत ऑफलाइन स्‍टोर किए जा सकते हैं। एलेक्‍सा, वॉयस कॉलिंग जैसी सुविधाएं हैं। दावा है कि इसकी 475 एमएएच की बैटरी सिंगल चार्ज में 12 दिन चल जाती है। 
 

 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Premium build quality, swimproof
  • Large and crisp AMOLED display
  • Zepp OS works smoothly
  • Accurate health and fitness tracking
  • Excellent battery life
  • Works with iOS and Android phones
  • Bad
  • Zepp companion app isn’t the easiest to use
  • Limited third-party app support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Dial Shape

Round
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.