AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट

सॉफ्टवेयर अपडेट में AirPods 5 और AirPods 5 ANC वेरिएंट का इशारा मिलता है। macOS Tahoe 26.7 सॉफ्टवेयर अपडेट में AirPods 5 और AirPods 5 ANC वेरिएंट का इशारा मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अगस्त 2026 15:59 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के एंट्री लेवल ईयरबड्स के कोडनेम का खुलासा हुआ है।
  • ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी बताया गया है।
  • अपडेट में AirPods 5 और AirPods 5 ANC वेरिएंट का इशारा मिलता है।

AirPods 4 को कंपनी ने सितंबर 2024 में पेश किया था।

Apple के नेक्स्ट जेनरेशन ईयरबड्स AirPods 5 को लेकर बड़ा अपडेट मिला है। कंपनी के एंट्री लेवल ईयरबड्स के कोडनेम का खुलासा हुआ है। इसमें दो वेरिएंट्स का पता चलता है। अपकमिंग ईयरबड्स को सॉफ्टवेयर कोड में स्पॉट किया गया है। ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी बताया गया है। आइए जानते हैं कैसे होंगे अपकमिंग Apple ईयरबड्स, और इनमें कौन से फीचर्स आने की है संभावना। 

Apple AirPods 5

Apple AirPods 5 कंपनी के अपकमिंग ईयरबड्स होंगे जिन्हें लेकर एक बड़ा संकेत मिलता है। AirPods 4 के बाद खबरें आती रही हैं कि कंपनी AirPods 4 Pro भी लॉन्च करेगी। साथ ही AirPods 4 कैमरा वेरिएंट में आएगा। लेकिन फिलहाल Macrumors की रिपोर्ट में AirPods 5 के लॉन्च को लेकर बड़ा संकेत मिलता है। macOS Tahoe 26.7 सॉफ्टवेयर अपडेट में AirPods 5 और AirPods 5 ANC वेरिएंट का इशारा मिलता है। 

कथित तौर पर Apple AirPods 5 के कोडनेम B868M और B868E बताए गए हैं। इससे पहले आए AirPods 4 ईयबड्स के कोडनेम क्रमश: B768M B768E थे। नए कोडनेम बताते हैं कि जाहिर तौर पर ये AirPods 4 के सक्सेसर मॉडल हैं। यानी यहां से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि नए ईयरबड्स में एक ANC सपोर्ट के साथ आएगा, जबकि दूसरा बिना ANC सपोर्ट के होगा। 

AirPods 4 को कंपनी ने सितंबर 2024 में पेश किया था। संभावना है कि नए मॉडल्स को Apple iPhone 18 Pro, Pro Max के साथ पेश किया जा सकता है। इनमें नया H3 चिपसेट कंपनी दे सकती है जिससे कि बेहतर ऑडियो क्वालिटी और लो-लेटेंसी इम्प्रूव होने की संभावना जताई गई है। AirPods 4 में कंपनी ने लंबा बैटरी बैकअप दिया था। ये एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक प्लेबैक दे सकते हैं। वहीं, ANC के साथ में 4 घंटे तक चल सकते हैं। जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल मिलाकर 30 घंटे तक का बैकअप मिल जाता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

White

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iQOO Z11xa vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G Max 5G: ₹30 हजार के अंदर कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.