Youtube News Channels

Youtube News Channels - ख़बरें

  • FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
    FIFA World Cup 2026 इस बार अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 104 मैच खेले जाएंगे। भारत में इसके ब्रॉडकास्ट राइट्स Zee के पास हैं, जबकि मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 पर उपलब्ध होगी। DD Sports पर भी कुछ चुनिंदा मुकाबले दिखाए जाएंगे। इसके अलावा FIFA+ और YouTube पर भी सीमित फ्री स्ट्रीमिंग उपलब्ध हो सकती है। टूर्नामेंट का नॉकआउट चरण 28 जून से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा।
  • Youtuber बनीं परिणीति चोपड़ा, डेली व्‍लॉग में बताएंगी जिंदगी के किस्‍से!
    ‘अमर सिंह चमकीला’ समेत कई जानी-मानी फ‍िल्‍मों में अभिनय कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया है। उन्होंने पहला वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि हालांकि वह एक प्राइवेट पर्सन हैं फिर भी अब अपनी जिंदगी का हर पल शेयर करने को तैयार हैं। करीब 1 मिनट के इस वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया है मेरा पहला यूट्यूब वीडियो। जो कुछ उन्होंने कहा है उससे साफ है कि यह उनका डेली व्लॉग होगा।
  • Google पर $20,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000 का जुर्माना, रूस इतना गर्म क्योंं?
    रूस की अदालत ने अमेरिकी कंपनी गूगल (Google) पर जुर्माना ठोका है। जुर्माने की रकम 20 डेसिलियन डॉलर के बराबर है। यह इतनी ज्‍यादा है कि 2 के बाद 34 जीरो लगाने होंगे। रिपोर्टों के अनुसार, जो जुर्माना ठोका गया है, वह दुनियाभर की अर्थव्‍यवस्‍था से भी ज्‍यादा है यानी इतना पैसा धरती पर है ही नहीं। यह फाइन गूगल की मूल कंपनी अल्‍फाबेट के यूट्यूब (Youtube) पर लगा है। इसकी वजह रूसी सरकारी मीडिया चैनलों को ब्‍लॉक करना है।
  • सुप्रीम कोर्ट का Youtube चैनल हैक! सामने आया क्र‍िप्‍टोकरेंसी का एंगल
    सुप्रीम कोर्ट का ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल शुक्रवार को हैक हो गया है। चैनल पर XRP क्र‍िप्‍टोकरेंसी का ऐड दिखाई दे रहा था। ‘पेज मौजूद नहीं है’, ऐसा मैसेज शो हो रहा था। यूट्यूब चैनल पर कोर्ट सुनवाई को स्‍ट्रीम किया जाता है। हैकर्स ने चैनल पर अपलोड वीडियोज को भी प्राइवेट कर दिया। अधिकारियों की तरफ से अभी कोई प्रतिक्र‍िया नहीं आई है। कोर्ट की आईटी टीम ने मामले से निपटने के लिए NIC से मदद मांगी है।
  • सरकार ने 22 YouTube न्‍यूज चैनलों को ब्‍लॉक किया, फर्जी खबरें फैलाने का आरोप
    इनमें से चार पाकिस्तान से हैं। पिछले साल फरवरी में आईटी रूल्‍स 2021 के नोटिफ‍िकेशन के बाद पहली बार भारतीय यूट्यूब न्‍यूज पब्लिशर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
  • Cryptocurrency से जुड़े कई YouTube चैनल हैक, साइबर क्रिमिनल्‍स ने की धोखाधड़ी की कोशिश
    इनमें से कई YouTube चैनल, क्रिप्‍टो को सपोर्ट करने वाले इन्‍फ्लूएंसर्स के थे और कुछ चैनल भारतीय एक्सचेंजों जैसे- CoinDCX, WazirX और Unocoin से जुड़े थे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »