इस टैबलेट में 11.2 इंच 3.2K (2,136 x 3,200 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 345 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। इस टैबलेट की 7,500 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग और 18 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसमें शाओमी का XRING O1 चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट का इस्तेमाल Xiaomi के 15S Pr और Pad 7 Ultra में भी किया गया है। इस टैबलेट में 12,160 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी ने बताया है कि इसमें 12.5 इंच LCD स्क्रीन दी जाएगी। यह टैबलेट Android 15 पर बेस्ड शाओमी के HyperOS 2.0 पर चल सकता है।
इस टैबलेट को शाओमी के 18 जून को होने वाले इवेंट में चीन में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी के चीन के प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Pad 7S Pro में कंपनी का XRING O1 चिप दिया जाएगा। इस चिप का इस्तेमाल Xiaomi 15S Pro और Pad 7 Ultra में भी किया गया है। कंपनी ने इसके प्राइस और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है।
Xiaomi Pad 7 : एक लीक में दावा किया गया है कि नया शाओमी पैड परफॉर्मेंस में दमदार होगा, क्योंकि उसमें क्वॉलकॉम का ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर’ दिया जाएगा।