Vivo TWS 5i ईयरबड्स लॉन्च, सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
Vivo ने चीन में Vivo TWS 5i को लॉन्च कर दिया है। Vivo TWS 5i की कीमत CNY 119 (लगभग 1,600 रुपये) है। Vivo TWS 5i में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर और PU + PEEK पॉलीमर डायफ्राम दिया गया है। ऑडियो को Vivo की गोल्डन ईयर एकॉस्टिक्स टीम के जरिए ट्यून किया गया है। यह DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड और स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट करता है, जिसमें थिएटर, कॉन्सर्ट हॉल, रिकॉर्डिंग स्टूडियो और कॉन्सर्ट जैसे लिसनिंग मोड शामिल हैं।