Translation Device

Translation Device - ख़बरें

  • आपका पालतू जानवर क्या कहना चाहता है? ये नया AI डिवाइस करेगा ट्रांसलेट
    चीन की टेक स्टार्टअप Meng Xiaoyi ने AI आधारित Pet Collar पेश किया है, जो पालतू जानवरों की आवाज, मूवमेंट और व्यवहार को रियल टाइम में एनालाइज करने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस 95 प्रतिशत तक सटीकता के साथ जानवरों की भावनाओं और वोकल पैटर्न को समझ सकता है। यह डिवाइस Alibaba Cloud के Qwen Large Language Model पर आधारित है और कई सालों के Animal Voiceprint डेटा पर ट्रेन किया गया है। हालांकि कंपनी के दावों को लेकर वैज्ञानिक समुदाय में सवाल भी उठ रहे हैं क्योंकि अभी तक कोई स्वतंत्र Peer-Reviewed स्टडी सार्वजनिक नहीं की गई है।
  • बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
    Sarvam AI ने Sarvam Edge नाम से नया ऑन डिवाइस AI प्लेटफॉर्म पेश किया है, जो स्मार्टफोन और लैपटॉप पर सीधे काम करता है और क्लाउड या इंटरनेट पर निर्भर नहीं है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम 10 भारतीय भाषाओं में ऑटोमैटिक स्पीच रिकग्निशन, टेक्स्ट टू स्पीच और 11 भाषाओं में द्वि दिशा ट्रांसलेशन सपोर्ट करता है। सभी प्रोसेसिंग लोकली होने से डेटा प्राइवेसी मजबूत रहती है और कमजोर नेटवर्क में भी परफॉर्मेंस प्रभावित नहीं होती। Sarvam AI का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म एजुकेशन, फाइनेंस और असिस्टिव टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में ऑफलाइन AI उपयोग को बढ़ावा देगा।
  • Apple ने बताई iOS 26 और watchOS 26 की रिलीज डेट: यहां देखें सपोर्टेड डिवाइस की पूरी लिस्ट
    Apple ने अपने 'Awe Dropping' इवेंट 2025 में न सिर्फ iPhone 17 सीरीज, Watch Series 11 और AirPods Pro 3 लॉन्च किए, बल्कि iOS 26 और watchOS 26 की रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी। दोनों अपडेट्स 15 सितंबर 2025 से रोलआउट होंगे। iOS 26 में नया Liquid Glass डिजाइन, Apple Intelligence फीचर्स, Live Translation और iPhone मिररिंग जैसे बड़े अपग्रेड शामिल हैं। वहीं watchOS 26, नए वॉच फेसेज, AI-पावर्ड Call Screening, Hold Assist और स्मार्ट जेस्चर्स के साथ यूजर्स का अनुभव और बेहतर बनाएगा। अपडेट्स iPhone 11 सीरीज व नए मॉडल्स और Apple Watch Series 6 व उसके बाद के मॉडल्स पर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »