WhatsApp अपने iOS ऐप के लिए नया म्यूजिक शेयरिंग फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। व्हाट्सऐप फीचर ट्रैकर की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp स्टेटस पर अब सीधे Spotify गाने शेयर किए जा सकेंगे। यह फीचर WhatsApp Beta iOS वर्जन 25.8.10.72 में देखा गया है और इसे आने वाले अपडेट में रोलआउट किया जा सकता है। Meta के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म AI कैपेसिटी का विस्तार करने पर भी काम कर रहा है। WhatsApp अपने ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड राइटिंग टूल शामिल कर सकता है। ये नए टूल यूजर्स को मैसेज की प्रूफरीडिंग करने में मदद करने के साथ-साथ खास टोन के आधार पर उन्हें रीराइट करने और मोडिफाई करने में भी मदद करेंगे।
Spotify का कहना है कि पॉडकास्ट की रेटिंग, शो के पेज पर उसे मिली कुल रेटिंग के साथ दिखाई देगी। Apple भी इसी तरह से यूजर्स को अपने पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म पर रेटिंग करने देता है।
Airtel Xstream Box कंपनी ने एक्सस्ट्रीम बॉक्स को 3,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। यूज़र्स इस बॉक्स में DTH चैनल के साथ-साथ नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम जैसे OTT ऐप्स को भी चला सकते हैं। गूगल नेस्ट मिनी की कीमत 4,499 रुपये है और यह YouTube Music, Spotify, Gaana, JioSaavn और Wynk Music म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस सपोर्ट करता है।